बुखार में इन 5 चीजों का करें सेवन, जल्दी होंगे ठीक - Bukhar Me In 5 Chijo Ka Kare Sevan, Jaldi Honge Theek 

बुखार में इन 5 चीजों का करें सेवन, जल्दी होंगे ठीक ( फोटो - Sportskeeda Hindi )
बुखार में इन 5 चीजों का करें सेवन, जल्दी होंगे ठीक ( फोटो - Sportskeeda Hindi )

बुखार (Fever) आने पर अगर आप खाने पीने का थोड़ा परहेज करते हैं, तो आप जल्दी ही बुखार को ठीक कर सकते हैं। बुखार के समय इम्यून सिस्टम बहुत कमजोर हो जाता है। जिससे जल्दी थकान आने लग जाती है। बुखार में हार्ट बीट भी बहुत तेज हो जाती है और कारण है कमजोरी का होना। कई लोग बुखार में भी तला भुना का सेवन जारी रखते हैं। जिसके कारण बुखार का जल्दी ठीक होना बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन, यदि आप इस दौरान किन्हीं ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जो खाने में हल्कि हो और जो हमें ताकत तो दे, साथ ही जल्द ठीक भी कर सके। ऐसी चीजों का सेवन सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। तो आइए जानते हैं बुखार में ऐसी कौन सी चीजों का सेवन करें जिससे आप जल्द ठीक हो सके।

बुखार में करें इन चीजों का सेवन

बुखार में करें सूप का सेवन (Eat soup in fever) - यदि कभी आपको बुखार आ रहा हो, तो सूप का सेवन जरूर करना चाहिए। सूप आप किसी भी सब्जी को लेकर बना सकते हैं। क्योंकि सूप सब्जियों के रस से बनता है। जो हमें बहुत कम समय में ताकत प्रदान करता है। और यदि आप सूप का सेवन कर रहें हैं, तो इसे आप घर पर ही बनाएं। क्योंकि घर पर बना सूप ताजा होगा। जो ज्यदा फायदेमंद होता है।

नारियल पानी (coconut water) - नारियल पानी बुखार में पीना बहुत ही लाभदायक होता है। बुखार के समय हम कमजोर हो जाते हैं। जिसकी वजह से कुछ भी काम करने में हम असमर्थ हो जाते हैं। ऐसे में यदि आप दिन में दो बार नारियल पानी का सेवन करेंगे । तो ये बुखार को बहुत जल्दी उतार देगा और ताकत भी देगा। दरअसल नारियल में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो बुखार को कम करने में मदद करते हैं। नारियल में पोटैशियम की मात्रा सबसे ज्यादा होती है।

खिचड़ी (Kichddi) - बुखार के समय हल्का खाना खाने में ही फायदा है। क्योंकि, इस समय हमारा पाचन तंत्र पूरी तरह से खराब हो जाता है। और ऐसे में अगर हम खिचड़ी का सेवन करते हैं, तो पाचन सही बना रहेगा और हमें ताकत भी मिलेगा। खिचड़ी एक बहुत ही हल्का खाना है। जो बीमारी के दौरान खाना सही रहता है।

फलों का जूस (Fruit juice) - बुखार में अक्सर हम फलों का सेवन कम कर देते हैं। जो कि हमारी सबसे बड़ी गलती होती है। बुखार के दौरान हमें ज्यादा से ज्यादा फलों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि फलों में बहुत अधिक मात्रा में फाइबर और विटामिन सी होता है। जिसके सेवन से हमारा पाचन तो सही बना रहता ही है और साथ ही हम तरोताजा भी महसूस करते हैं और विटामिन सी के सेवन से जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है। इसलिए किसी भी बीमारी में फलों का सेवन बहुत जरूरी माना गया है।

हलवा का सेवन भी करें (Also eat pudding) - जैसा कि हमने आपको बताया ही है कि बुखार के समय हल्का खाने का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। इसलिए आप हलवा का सेवन कर सकते हैं। ये खाने में हल्का होता है और इससे मुंह का स्वाद भी बदलेगा। हलवा में आप आटा का हलवा, सूजी का हलवे का सेवन कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।