कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए खाएं फाइबर से भरपूर ये 8 चीजें

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए खाएं फाइबर से भरपूर ये चीजें(फोटो-Sportskeeda hindi)
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए खाएं फाइबर से भरपूर ये चीजें(फोटो-Sportskeeda hindi)

शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल हार्ट की बीमारी का कारण बनता है, इसलिए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए पोष्टिक चीजों का सेवन करना चाहिए। ऐसे में अगर आप फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, तो यह हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद होता है। फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। तो आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए फाइबर से भरपूर किन-किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए खाएं फाइबर से भरपूर ये 8 चीजें-Eat These Fiber Rich Foods To Reduce Cholesterol In Hindi

सेब

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए सेब (Apple) का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि सेब में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।

एवोकाडो

एवोकाडो (Avocado) में फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। डाइट में एवोकाडो को शामिल करने से बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है।

बादाम

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए बादाम (Almonds) का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि बादाम फाइबर के साथ-साथ ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।

ब्रोकली

ब्रोकली (Broccoli) फाइबर के साथ-साथ विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप अपनी डाइट में ब्रोकली को शामिल करते हैं, तो इससे शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और हार्ट हेल्दी रहता है।

ओट्स

ओट्स (Oats) में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना नाश्ते में ओट्स का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।

अखरोट

अखरोट (Walnuts) में ओमेगा 3 फैटी एसिड के साथ-साथ फाइबर पाया जाता है, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। अखरोट को डाइट में शामिल करने से बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है।

मेथी के बीज

मेथी के बीज (Fenugreek seeds) में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप मेथी के बीज का सेवन करते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। साथ ही इसके सेवन से पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है।

अलसी के बीज

अलसी के बीज (Flaxseeds) में फाइबर, पोटेशियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं। साथ ही इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications