खून की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये फल-सब्जियां- Khoon Ki Kami Ko Dur Karne Ke Liye Khaye Ye Fal-Sabjiya

खून की कमी दूर करने के लिए खाएं ये फल-सब्जियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
खून की कमी दूर करने के लिए खाएं ये फल-सब्जियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

शरीर में खून की कमी होना एक आम समस्या है, लेकिन अगर शरीर में खून की कमी लंबे समय तक बनी रहे, तो यह आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है। इसलिए खून की कमी होने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। बता दें कि हमारे शरीर में खून की कमी तब होती है, जब हमारे शरीर में आयरन (Iron) की मात्रा कम होने लगती है। खून की कमी होने पर कमजोरी, चक्कर आना, अनिद्रा, थकावट जैसी समस्याएं होने लगती है। ऐसे में आपको अपने डाइट में फलों और सब्जियों (fruits and vegetables) का सेवन करना चाहिए, क्योंकि फलों और सब्जियों में वह सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। आइए जानते हैं खून की कमी होने पर कौन-कौन से फलों और सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

खून की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये फल-सब्जियां

चुकंदर- शरीर में खून की कमी होने पर चुकंदर (Beetroot) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि चुकंदर में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप नियमित रूप से चुकंदर या चुकंदर के जूस का सेवन करते है, तो इससे खून की कमी दूर होती है।

अनार- अनार (Pomegranate) या अनार के जूस का सेवन करने से भी खून की कमी दूर होती है। क्योंकि अनार पोषक तत्वों से भरपूर होता है, साथ ही अनार में आयरन की भी प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

टमाटर- शरीर में खून की कमी होने पर टमाटर (Tomato) का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि टमाटर में विटामिन सी, आयरन, विटामिन ए जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप टमाटर या टमाटर के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे खून की कमी दूर होती है।

सेब- शरीर में खून की कमी होने पर सेब (Apple) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि सेब में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए रोजाना एक सेब का सेवन करना चाहिए।

पालक- शरीर में खून की कमी होने पर पालक (spinach) का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि पालक में विटामिन बी6, विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप पालक की सब्जी या पालक के जूस का नियमित सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में खून की कमी को तेजी से दूर किया जा सकता है।

अंगूर- खून की कमी को दूर करने के लिए अंगूर (Grapes) का सेवन भी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि अंगूर में विटामिन सी, आयरन, पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं।

ब्रोकली- खून की कमी दूर करने के लिए ब्रोकली (broccoli) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि ब्रोकली में कई विटामिन्स पाए जाते हैं, साथ ही इसमें आयरन भी मौजूद होता है। इसलिए अगर आप ब्रोकली का सेवन करते हैं, तो इससे खून की कमी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now