हीमोग्लोबिन का स्तर है कम, तो जरूर खाएं ये फल-सब्जियां

हीमोग्लोबिन का स्तर है कम, तो जरूर खाएं ये फल-सब्जियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
हीमोग्लोबिन का स्तर है कम, तो जरूर खाएं ये फल-सब्जियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हीमोग्लोबिन का सामान्य स्तर बहुत जरूरी होता है। लेकिन आजकल ज्यादातर लोगों में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) की कमी देखी जा रही है। बता दें कि हीमोग्लोबिन शरीर के सभी अंगों और कोशिकाओं तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। इसलिए अगर किसी के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाए, तो वो कई बीमारियों का शिकार हो सकता है। शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने पर चक्कर आने और कमजोरी महसूस होने जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। इसलिए इसको सामान्य रखना जरूरी होता है। हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए फलों और सब्जियों का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि फलों और सब्जियों में वो सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते है हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए कौन-कौन से फलों और सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

हीमोग्लोबिन का स्तर है कम, तो जरूर खाएं ये फल-सब्जियां

हरी सब्जियां

हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए हरी सब्जियों (Green Vegetables) का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि हरी सब्जियां विटामिन ए, विटामिन सी और आयरन जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं, जो हीमोग्लोबिन का बढ़ाने में मदद करते हैं।

अनार

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर अनार (Pomegranate) का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अनार आयरन, फाइबर, विटामिन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप अनार के दानों या अनार के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है।

अमरूद

अमरूद (Guava) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अमरूद में विटामिन सी और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप अमरूद का सेवन करते हैं, तो इससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। जिससे एनीमिया जैसी बीमारी का खतरा भी कम होता है।

चुकंदर

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए चुकंदर (Beetroot) का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि चुकंदर में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है और आयरन हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है।

सेब

शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए सेब (Apple) का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि सेब में आयरन और विटामिन जैसे कई तत्व मौजूद होते हैं, इसलिए अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट एक सेब का सेवन करते हैं, तो इससे हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है।

ब्रोकली

ब्रोकली (Broccoli) का सेवन भी हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि ब्रोकली में विटामिन सी और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में खून का लेवल बढ़ता है।

अंगूर

अंगूर (Grapes) में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन का बनाने में मदद करता है। साथ ही अंगूर का सेवन कई और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।