लिवर को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये फल-सब्जियां- Liver Ko Healthy Rakhne Ke Liye Khaye Ye Fal-Sabjiyaa

लिवर को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये फल-सब्जियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
लिवर को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये फल-सब्जियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

लिवर (Liver) शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, इसलिए लिवर को स्वस्थ बनाए रखना काफी जरूरी होता है। लेकिन आज के समय में लोगों की खराब डाइट और लाइफस्टाइल लगातार लिवर को कमजोर बना रही है। बता दें कि लिवर हमारे शरीर में खाने को पचाने से लेकर पोषक तत्वों को स्टोर करने का काम करता है। साथ ही लिवर हमारे शरीर के विषाक्त पदार्थों को निकालने का काम भी करता है। इसलिए लिवर को हेल्दी रखना जरूरी होता है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए पौष्टिक आहारों का सेवन करना चाहिए। ऐसे में फलों और सब्जियों का सेवन एक बेहतर विकल्प है। क्योंकि फलों और सब्जियों में वह सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो लिवर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होते हैं। आइए जानते हैं लिवर को हेल्दी रखने के लिए कौन-कौन से फलों और सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

लिवर को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये फल-सब्जियां

अंगूर- अंगूर (Grapes) का सेवन लिवर को हेल्दी रखने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि अंगूर में विटामिन सी के साथ-साथ पानी की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप अंगूर का सेवन करते हैं, तो इससे लिवर साफ होता है। साथ ही इसका सेवन लिवर सेल्स को हेल्दी रखने में भी मदद करते हैं।

तरबूज- तरबूज (Watermelon) का सेवन लिवर के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि तरबूज का सेवन लिवर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है। इसलिए इसका सेवन करने से लिवर हेल्दी रहता है।

सेब- लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सेब (Apple) का सेवन भी काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि सेब एंटीऑक्सीडेंट और एंटी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन लिवर को डिटॉक्स करने में मददगार साबित है। साथ ही सेब का सेवन फैटी लिवर से भी बचाव करने में मदद करता है।

पपीता- लिवर को स्वस्थ रखने के लिए पपीता (Papaya) का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि पपीता पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पपीता का सेवन लिवर सिरोसिस के लक्षणों को कम करने में मददगार साबित होता है।

लहसुन- लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लहसुन (Garlic) का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि लहसुन में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो लिवर संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।

प्याज- लिवर के लिए प्याज (Onion) का सेवन भी लाभकारी माना जाता है। क्योंकि प्याज में एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण पाए जाते हैं, जो लिवर को साफ और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

गाजर- लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में गाजर (Carrot) का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि गाजर में विटामिन ए, विटामिन सी और बीटा कैरोटिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से लिवर साफ होता है। साथ ही लिवर संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

पालक- पालक (spinach) पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए पालक का सेवन लिवर के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। पालक का सेवन करने से लिवर स्वस्थ रहता है, साथ ही लिवर संबंधी बीमारियों को जोखिम भी कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now