सर्दियों में करें इन 6 फलों का सेवन, कई बीमारियां रहेंगी दूर

सर्दियों में करें इन 5 फलों का सेवन, कई बीमारियां रहेंगी दूर(फोटो-Sportskeeda hindi)
सर्दियों में करें इन 5 फलों का सेवन, कई बीमारियां रहेंगी दूर(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के मौसम में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से आप आसानी से वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आ जाते हैं। लेकिन सर्दियों के मौसम में अगर आप नियमित रूप से फलों का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। फलों में विटामिंस, फाइबर, आयरन जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मददगार होते हैं। साथ ही फलों का सेवन करने से शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। तो आइए जानते हैं सर्दियों के मौसम में किन-किन फलों का सेवन फायदेमंद होता है।

youtube-cover

सर्दियों में करें इन 6 फलों का सेवन, कई बीमारियां रहेंगी दूर-Eat These Fruits In Winter To Get Health Benefits In Hindi

संतरा

सर्दियों के मौसम में संतरे (Orange) का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है। जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। साथ ही संतरे में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और फाइबर जैसे तत्व भी मौजूद होते हैं, जो वजन और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी मददगार होते हैं।

अनार

सर्दियों के मौसम में अनार (Pomegranate) का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अनार विटामिन सी, आयरन, फाइबर जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के साथ-साथ खून की कमी को दूर करने में मदद करता है।

सेब

सर्दियों के मौसम में सेब (Apple) का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सेब फाइबर से भरपूर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल और वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है, साथ ही रोजाना एक सेब का सेवन करने से मस्तिष्क और शारीरिक विकास बेहतर तरीके से होता है।

अमरूद

सर्दियों के मौसम में अमरूद (Guava) का सेवन सेहत के लिए लाभकारी होता है। क्योंकि अमरूद विटामिन सी के साथ-साथ कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ-साथ पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है।

केला

सर्दियों के मौसम में केले (Banana) का सेवन भी सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि केला विटामिन सी, फाइबर, पोटेशियम के साथ कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। केले का सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है, साथ ही केले का सेवन हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है।

कीवी

सर्दियों के मौसम में कीवी (Kiwi) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि कीवी विटामिन सी, पोटेशियम, विटामिन ई और फाइबर जैसे तत्वों से भरपूर होता है। जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है, साथ ही सर्दियों के मौसम में कीवी का सेवन स्किन को हेल्दी रखने में भी मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications