कमजोर हड्डियों को बनाना है मजबूत, तो जरूर खाएं ये फल

कमजोर हड्डियों को बनाना है मजबूत, तो जरूर खाएं ये फल(फोटो-Sportskeeda hindi)
कमजोर हड्डियों को बनाना है मजबूत, तो जरूर खाएं ये फल(फोटो-Sportskeeda hindi)

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हड्डियों (Bones) को मजबूत रखना जरूरी होता है। लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से हड्डियां उम्र से पहले ही कमजोर होती जा रही है और हड्डियां कमजोर होने की वजह से आप हड्डियों संबंधी कई बीमारियों से ग्रस्त हो सकते हैं। जिसकी वजह से आपको उठने-बैठने और चलने-फिरने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हड्डियों का ख्याल रखने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी काफी जरूरी होते हैं, इसलिए अपनी डाइट में इन दोनों तत्वों को शामिल करना जरूरी होता है। ऐसे में फलों का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि फल में वो सभी तत्व मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कौन-कौन से फलों का सेवन करना चाहिए।

कमजोर हड्डियों को बनाना है मजबूत, तो जरूर खाएं ये फल

सेब

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सेब (Apple) का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि सेब में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है और कैल्शियम हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए आपको रोजाना एक सेब का सेवन जरूर करना चाहिए।

पाइनएप्पल

पाइनएप्पल (Pineapple) का सेवन भी हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि पाइनएप्पल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पाइनएप्पल में पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप अपनी डाइट में पाइनएप्पल को शामिल करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है।

संतरा

हड्डियों के लिए संतरा (Orange) का सेवन भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि संतरा में कैल्शियम और विटामिन डी दोनों की ही भरपूर मात्रा पाए जाते हैं और ये दोनों ही तत्व हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

केला

हड्डियों के लिए केले (Banana) का सेवन भी काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि केले में मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों के विकास में मदद करता है। इसलिए हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए केले का सेवन जरूर करना चाहिए।

कीवी

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कीवी (Kiwi) का सेवन भी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि कीवी में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप कीवी का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है। जिससे हड्डियों संबंधी बीमारी का खतरा भी कम होता है।

स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी (Strawberry) का सेवन हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार साबित होता है। क्योंकि स्ट्रॉबेरी में कैल्शियम, मैंगनीज, पोटैशियम, विटामिन के जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों की संरचना के निर्माण में मददगार साबित होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।