कोलेस्ट्रॉल को करना है जड़ से खत्म, तो करें इन 5 पत्तों का सेवन

कोलेस्ट्रॉल को करना है जड़ से खत्म, तो करें इन पत्तों का सेवन(फोटो-Sportskeeda hindi)
कोलेस्ट्रॉल को करना है जड़ से खत्म, तो करें इन पत्तों का सेवन(फोटो-Sportskeeda hindi)

आजकल की अनियमित जीवनशैली की वजह से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या तेजी से फैल रही है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हार्ट से जुड़ी बीमारी होने का जोखिम भी बढ़ जाता है। इसलिए इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है। शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल से बचने के लिए लोग कई तरह की दवाओं का सहारा भी लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसी पत्तियां भी है, जिनका सेवन कर के आप कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म कर सकते हैं। जी हां अगर आप नियमित रूप से इन पत्तों का सेवन करते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे कम होने लगता है। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए किन-किन पत्तों का सेवन करना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल को करना है जड़ से खत्म, तो करें इन 5 पत्तों का सेवन-Eat These Leaves To Reduce Cholesterol Level In Hindi

करी पत्ते

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने पर अगर आप करी पत्ते (Curry Leaves) का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि करी पत्ता एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

तुलसी के पत्ते

अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं, तो आपको तुलसी के पत्तों (Basil Leaves) का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि तुलसी के पत्ते में मौजूद तत्व कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं, साथ ही इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा कम होता है।

नीम के पत्ते

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर अगर आप रोजाना सुबह नीम के पत्ते (Neem Leaves) का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि नीम के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, जो एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

अर्जुन के पत्ते

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर अगर आप अर्जुन के पत्तों (Arjuna Leaves) का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं।

धनिया की पत्तियां

हाई कोलेस्ट्रॉल की शिकायत होने पर अगर आप धनिया की पत्तियों का सेवन करते हैं, तो यह भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।