मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 चीजें- Monsoon Me Immunity Badhane Ke Liye Khaye Ye Chize

मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 चीजें(फोटो-Sportskeeda hindi)
मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 चीजें(फोटो-Sportskeeda hindi)

मानसून हर किसी को पसंद होता है, मानसून में गर्मी से राहत मिलती है। लेकिन बारिश के मौसम में बीमार पड़ने का खतरा भी बना रहता है। इसलिए बारिश के मौसम में इम्यूनिटी (Immunity) को मजबूत रखना चाहिए। क्योंकि मजबूत इम्यूनिटी आपको वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से बचाता है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए विटामिन सी, विटामिन ए, जिंक जैसे तत्व अहम भूमिका निभाते हैं और ये सभी तत्व पौष्टिक चीजों को डाइट में शामिल करने से मिलते हैं। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिय की चपेट में आने से बच सकते हैं, तो आइए जानते हैं मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कौन-कौन से चीजों का सेवन करना चाहिए।

मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 चीजें

1- ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) का सेवन इम्यूनिटी को बूस्ट करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि ड्राई फ्रूट्स विटामिन और मिनरल से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट बादाम, अखरोट, काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

2- मानसून में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए रोज एक गिलास हल्दी वाले दूध (turmeric milk) का सेवन करना चाहिए। हल्दी वाले दूध का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि हल्दी और दूध दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं।

3- इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए लहसुन (Garlic) का सेवन भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि लहसुन में एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप लहुसन का सेवन करते हैं, तो इससे आप बैक्टीरिया और वायरस की चपेट में आने से बच सकते हैं।

4- मानसून में इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए हर्बल चाय (Herbel Tea) का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि हर्बल चाय एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मददगार साबित होते हैं।

5- मानसून में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए अदरक (Ginger) का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अदरक औषधीय गुणों से भरपूर होता है, साथ ही अदरक में एंटी बैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं, इसलिए अगर आप अदरक के काढ़े या अदरक के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।