लिवर को मजबूत करने के लिए खाएं ये चीजें-Liver Ko Majboot Karne Ke Liye Khae Yee Chize

लिवर को मजबूत करने के लिए खाएं ये चीजें(फोटो-Sportskeeda hindi)
लिवर को मजबूत करने के लिए खाएं ये चीजें(फोटो-Sportskeeda hindi)

आजकल की अनियमित जीवनशैली और गलत खान-पान की वजह से ज्यादातर लोगों में लिवर (Liver) संबंधी बीमारी देखने को मिल रही है। लेकिन लिवर को स्वस्थ रखना काफी जरूरी होता है। क्योंकि लिवर हमारे शरीर का एक सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। लिवर हमारे शरीर में खाने को पचाने से लेकर पोषक तत्वों को स्टोर करने का काम करता है। साथ ही लिवर हमारे शरीर के विषाक्त पदार्थों को निकालने का काम भी करता है। इसलिए हमें अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे लिवर स्वस्थ और मजबूत रहें, इसके लिए हमें पौष्टिक आहारों का जैसे फल, हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं किन-किन चीजों का सेवन लिवर के लिए फायदेमंद माना जाता है।

लिवर को मजबूत करने के लिए खाएं ये चीजें (Liver Ko Majboot Karne Ke Liye Khae Yee Chize In Hindi)

लहसुन

लिवर के लिए लहसुन (Garlic) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लहसुन लिवर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होता है। साथ ही लहसुन खाने से लिवर साफ भी होता है।

हल्दी

लिवर के लिए हल्दी (Turmeric) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हल्दी लिवर को डिटॉक्सीफाई करने का काम करती है, जिससे लिवर साफ और स्वस्थ रहता है।

पपीता

पपीता (Papaya) सिर्फ पेट के लिए ही नहीं बल्कि लिवर के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पपीता में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो कि लिवर में सूजन की समस्या को होने से रोकते हैं। साथी ही पपीता का सेवन करने से लिवर स्वस्थ भी रहता है।

सेब का सिरका

सेब के सिरके (Apple vinegar) का सेवन लिवर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेब का सिरका लिवर को साफ करने में मददगार साबित होता है। साथ ही सेब के सिरके में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं, जो फैटी लिवर से बचाते हैं।

ग्रीन टी

ग्रीन टी (Green Tea) का सेवन लिवर के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। क्योंकि ग्रीन टी शरीर में मौजूद सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। जिससे लिवर साफ और हेल्दी होता है।

हरी सब्जियां

हरी सब्जियों (Green Vegetables) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर आप रोजाना हरी सब्जियों का सेवन करते हैं, तो इससे लिवर भी हेल्दी रहता है। क्योंकि हरी सब्जियों में सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो लिवर को हेल्दी रखने में मददगार साबित होते हैं।

गाजर

गाजर (Carrot) विटामिन के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है। इसलिए गाजर का सेवन लिवर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। गाजर या गाजर के जूस का सेवन करने से लिवर स्वस्थ रहता है।

चुकंदर

लिवर को मजबूत बनाने के लिए चुकंदर (Beetroot) का सेवन भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चुकंदर में बीटा कैरोटीन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो लिवर में डैमेज हुए सेल्स को ठीक करने मे फायदेमंद साबित होता है।

खट्टे फल

खट्टे फलों (citrus fruits) का सेवन लिवर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खट्टे फलों में भरपूर मात्रा में साइट्रिक एसिड, विटामिन सी, पोटेशियम पाए जाते हैं। जो लिवर को साफ करने का काम करते हैं, जिससे लिवर स्वस्थ रहता है।

दलिया

दलिया का सेवन लिवर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दलिया खाने से फैटी लिवर का जोखिम कम होता है। साथ ही दलिया का सेवन करने से लिवर स्वस्थ भी रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।