क्या अलसी रोज खा सकते हैं : Kya Alsi Roj Kha Sakte Hain

क्या अलसी रोज खा सकते हैं? अलसी खाने का सही समय क्या है? (फोटो - sportskeeda hindi)
क्या अलसी रोज खा सकते हैं? अलसी खाने का सही समय क्या है? (फोटो - sportskeeda hindi)

अलसी (flaxseeds) के बीज प्रोटीन, हेल्दी फैट, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और कैल्शियम से भरपूर होते हैं। इनका सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा अलसी के बीजों में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम और फोलेट भी होता है। जिन लोगों क पाचन सही नहीं रहता उनके लिए अलसी का सेवन लाभकारी होता है, इसके साथ ही इससे कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं वजन घटाने, हृदय रोगों को कम करने और त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए भी अलसी के बीजों का सेवन किया जा सकता है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में एक सावल होता है कि क्या अलसी के बीज रोज खा सकते हैं (eating flaxseeds everyday in hindi) ? अलसी खाने का सही समय क्या है?

क्या अलसी के बीज रोज खा सकते हैं - Can We Eat Flaxseed Everyday in Hindi

अलसी के बीज औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इनके सेवन से आपकी सेहत हमेशा बेहतर रह सकता है। लेकिन हर कोई जानना चाहता है कि क्या अलसी के बीज रोज खा सकते हैं? आपको बता दें कि अलसी के बीजों का सेवन रोज किया जा सकता है। आप सीमित मात्रा में नियमित रूप से अलसी के बीज खा सकते हैं। एक दिन में 1-2 चम्मच से अधिक अलसी के बीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

जाने अलसी खाने का सही समय क्या है - Best Time to Eat Flax Seeds in Hindi

वैसे देखा जाए तो अलसी का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है। लेकिन सुबह खाली पेट अलसी के बीजों का सेवन करना सबसे अधिक फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा आप चाहें तो रात को भी सोते समय अलसी के बीज खा सकते हैं। इससे आपको नींद अच्छी आएगी और पाचन में भी सुधार होगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।