चाय के साथ पराठा खान पड़ सकता है शरीर के लिए महंगा, जानिये होने वाले नुकसान 

चाय के साथ पराठा खान पड़ सकता है शरीर के लिए महंगा, जानिये होने वाले नुकसान
चाय के साथ पराठा खान पड़ सकता है शरीर के लिए महंगा, जानिये होने वाले नुकसान

सुबह सुबह का सबसे अच्छा नाश्ता होता है चाय और पराठा। भारत में ज्यादातर लोग चाय पराठे का सेवन सुबह नाश्ते में करना पसंद करते हैं। जो कि खाने में बहुत ज्यादा स्वादिष्ट भी लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, जिस तरह से चाय का सेवन करना सेहत health के लिए हानिकारक होता है, उसी तरह चाय और पराठे के साथ में सेवन करना भी बहुत ज्यादा नुकसानदायक होता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि इन दोनों के साथ में सेवन करने से शरीर को किस तरह से नुकसान पहुंचता है। तो इस लेख को आगे जरूर पढ़िए।

चाय के साथ पराठा खाना पड़ सकता है शरीर के लिए महंगा, जानिए होने वाले नुकसान Eating paratha with tea can be harmful for the body, know the 4 disadvantages in hindi

कोलेस्ट्रॉल का खतरा (Cholesterol problem) - पराठे में सैचुरेटेड फैट saturated fat की मात्रा ज्यादा होती है। जिसके सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। इसके अलावा चाय में भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाले तत्व पाए जाते हैं। जो कि शरीर के लिए हानिकारक होता है। इसलिए चाय और पराठे के सेवन साथ में नहीं करना चाहिए।

शुगर का खतरा (Diabetes problem) - चाय और पराठे का साथ में सेवन करने से डायबिटीज की समस्या भी हो सकती है। चाय और पराठे के सेवन से ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे डायबिटीज होने का खतरा कई गुणा बढ़ जाता है। इसलिए इन दोनों का साथ में सेवन नहीं करना चाहिए।

लिवर की परेशानी (Problem in Liver) - चाय और पराठे का साथ में सेवन करने से लिवर पर भी बुरा असर पड़ता है। पराठे में बहुत ज्यादा तेल की मात्रा होती है। जो कि लिवर को खराब कर सकता है। यही नहीं अगर आप चाय और पराठे का लगातार सेवन करते रहेंगे, तो इससे फैटी लिवर की समस्या हो सकती है।

हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी (High blood pressure problem) - चाय और पराठे के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी होने लगती है। जैसे कि हमने आपको बताया था कि इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में तेल होता है। इसलिए इसके सेवन से ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि हफ्ते में सिर्फ एक बार ही इसका सेवन करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki