साबुत मूंग दाल खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे और कुछ नुकसान

साबुत मूंग दाल खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे और कुछ नुकसान (sportskeeda Hindi)
साबुत मूंग दाल खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे और कुछ नुकसान (sportskeeda Hindi)

मूंगदाल (moong-dal) झखाना सेहत के लिए काफी हेल्दी होती है। खासतौर पर साबुत मूंगदाल का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर की कई तरह की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। मूंगदाल का सेवन आप सूप से लेकर सलाद तक, कई रूप में कर सकते हैं। इसमें कई तरह के पोषण तत्वों से भरपूर होती है, जो बीमारियों से आपको दूर रख सकते हैं। लेकिन इसके फायदों के साथ-साथ कई नुकसान भी है।

youtube-cover

साबुत मूंग दाल खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे और कुछ नुकसान : Eating whole moong dal gives these health benefits and some disadvantages in hindi

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर - साबुत मूंगदाल एंटीऑक्सीडेंट्स (antioxidant) से भरपूर होती है। मूंगदाल में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जैसे- फेनोलिक एसिड, फ्लेवोनोइड्स, कैफिक एसिड आदि। एंटीऑक्सीडेंट्स युक्त आहार के सेवन से क्रॉनिक इंफ्लेमेशन, हार्ट डिजीज, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों को दूर किया जा सकता है।

खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को करता है कम - अगर शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) का स्तर बढ़ जाए तो इसकी वजह से कई तरह की बीमारियां बढ़ने का जोखिम होता है। खासतौर पर इसकी वजह से हृदय दिल की बीमारी होने का खतरा रहता है। ऐसे में मूंगदाल सेहत के लिए काफी हेल्दी हो सकती है, क्योंकि इसमें खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने का गुण होता है।

ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल - साबुत मूंगदाल के सेवन से ब्लड प्रेशर (blood pressure) को कंट्रोल किया जा सकता है। हाई ब्लड प्रेशर मरीजों के लिए मूंगदाल का सेवन काफी हेल्दी माना जाता है। बता दें, साबुत मूंगदाल पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर का काफी अच्छा स्रोत होता हैं। यह सभी पोषक तत्व हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में असरदार हो सकते हैं।

पाचन के लिए हेल्दी - पाचन को सही रखने के लिए साबुत मूंगदाल का सेवन करना लाभकारी होता है। दरअसल, मूंगदाल में पेक्टिन नामक सॉल्यूबल फाइबर होता है, जो पाचन शक्ति के लिए काफी फायदेमंद है। इसके अलावा इसमें कई अन्य तरह के तत्व होते हैं, जो पाचन को स्वस्थ रखने के फायदेमंद हैं।

नुकसान -

साबुत मूंगदाल का सेवन करने से शरीर को कई तरह के फायदे हो सकते हैं। लेकिन अगर आप इसका सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, तो इससे अपच, मतली और कब्ज जैसी परेशानी हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now