पतला होने के लिए एक्सरसाइज

पतला होने के लिए एक्सरसाइज
पतला होने के लिए एक्सरसाइज (Sportskeeda Hindi)

आज के समय में लोगों के लिए मोटापा एक लाइफस्टाइल डिजीज है, जिसके कारण कई अन्य तरह की बीमारियां हो सकती है। लोगों के गलत खान पान, एक्सरसाइज (Exercise) की कमी की वजह से शरीर में फैट जमा हो जाता है। जिसकी वजह से उन्हें उच्च रक्त चाप, मधुमेह, ह्रदय रोग जैसे कई रोगों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोग अगर वजन कम करना चाहते हैं, तो उन्हें खास तरह से एक्सरसाइज की शुरुआत करनी चाहिए।

मोटापे से होने वाली बीमारियां -

मोटापा सीधे तौर पर कोई बीमारी तो नहीं है लेकिन यह कई अन्य रोगों का कारण बन सकता है। शरीर की लम्बाई और वजन का अनुपात एक निश्चित सीमा से अधिक हो जाए तो मोटापे की श्रेणी में माना जाता है। इसके कारण निम्न बीमारियां हो सकती है -

1 . हृदय रोग

2 . अधिक ब्लड शुगर यानी डायबिटीज

3 . जोड़ों में दर्द

4 . अस्थमा, श्वास से जुड़ी समस्या

पतला होने के लिए एक्सरसाइज - Exercise To Loss Weight In Hindi

रनिंग करें - अगर कोई व्यक्ति अपने मोटापे को कम करना चाहता है, तो उसे रोजाना दौड़ लगानी चाहिए। ये मोटापे के लिए सबसे जरुरी है। आपको नियमित अपनी क्षमता के अनुसार दौड़ जरुर करना चाहिए। ये सबसे तेजी से मोटापा घटा सकता है

क्रंचेज करें - पेट की चर्बी को तेजी से कम करने लिए आपको क्रंचेज एक्सरसाइज (Exercise) बहुत फायदा करेगी। अगर आप संतुलित भोजन के साथ इस एक्सरसाइज को रेगुलर करने से आपको एक सप्ताह में ही लाभ दिखने लग जाएगा। जिन लोगों को पेट कम करने की एक्सरसाइज जाननी है उनके लिए ये सबसे बेहतर एक्सरसाइज होगी।

प्लेंक करें - शरीर में पूरी कोर में मजबूती लाने और तेजी से पतला होने के लिए प्लेंक बहुत अच्छी एक्सरसाइज (Exercise) है। इस व्यायाम में आपको पैरों के पंजे और हाथों पर अपना वजन टिकाना होता है जिससे पूरे शरीर को जोर लगाना पड़ता है। अगर कोई अन्य एक्सरसाइज नहीं कर रहे हों तब भी आप से रेगुलर कर सकते हैं। यह एक तरह का सर्वांगासन है।

रस्सी कूदना - स्किपिंग यानि (रस्सी कूदना) करने से व्यक्ति का स्टैमिना बढ़ता है और साथ ही फैट भी बर्न होता है। ये तेजी से पतला होने के उपाय के रूप में बहुत कारगर है।

सूर्य नमस्कार - जिन लोगों का ये सवाल रहता है कि पतला होने के लिए क्या करें, उनके लिए सूर्य नमस्कार सबसे बेहतरीन और लाभदायक व्यायाम है। सूर्य नमस्कार करने से शरीर लचीला हो जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment