हाथों की चर्बी को कम करने के लिए एक्सरसाइज

हाथों की चर्बी को कम करने के लिए एक्सरसाइज
हाथों की चर्बी को कम करने के लिए एक्सरसाइज

हाथों की लटकती चर्बी दिखने में बेहद खराब दिखती है। इसके कारण कई लोग अपने पसंद के कपड़ों को भी नहीं पहन पाते हैं। इसको कम करने के लिए आप घर पर भी कुछ ऐसी एक्सरसाइज कर सकते हैं जिससे आपके हाथों की चर्बी बहुत जल्दी कम हो सकती है बस इस बात का ध्यान रखें कि इस व्यायाम को रोजाना करें, तभी उसका रिजल्ट आपको देखने मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं कौन सी वो एक्सरसाइज है जिससे आप हाथों की चर्बी को कम कर सकते हैं।

हाथों की चर्बी को कम करने के लिए एक्सरसाइज Exercises to reduce arm fat In Hindi

रस्सी कूदना (Skipping) - रस्सी कूदना तो सब जानते ही हैं। इससे आप अपने हाथों की बढ़ी हुई चर्बी को बहुत आसानी से कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस रस्सी कुदनी होगी। कार्डियो की सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। इससे न सिर्फ आपकी पूरी बॉडी की एक्सरसाइज होती है बल्कि इससे आर्म फैट को कम करने में मदद मिलती है। इसको रोजाना करने से हाथ शेप में आने लगते हैं।

बॉटल से करें हाथों की एक्सरसाइज (Do hand exercises with a bottle) - यदि आप जिम नहीं जाना चाहते हैं, तो आप घर पर ही 1 लीटर की दो बोतलों को पानी से भरकर दोनों हाथों में लें और फिर हाथों को फैलाकर इसे अप एंड डाउन एक्सरसाइज करें। ऐसा करने से आप अपने आर्म को शेप में ला सकते हैं।

कलाई घुमाएं (Rotate wrist) - हाथों की चर्बी को कम करने के लिए आप, अपने हाथों को आगे की तरफ करते हुए मुट्ठी बांध लें। अब पैरों को कंधों की चौड़ाई के अनुसार खोलकर खड़े हो जाएं। 10 बार कलाइयों को क्लॉकवाइज और 10 बार एंटी क्लॉक वाइज घुमाएं। इस अभ्यास की 10 से 15 साइकल करें। नियमित रूप से इस अभ्यास को करें। कोशिश करें कि प्रतिदिन अभ्यास को एक ही समय पर करें।

चेयर अप व्यायाम ( Chair up exercise ) - हाथ की चर्बी को कम करने के लिए चेयर अप व्यायाम भी कारगर होता है। हाथ की चर्बी में चेयर अप व्यायाम कोहनियों को संतुलित और पतला बनाने में मदद करता है। चेयर अप व्यायाम करने के लिए अपने दोनों हाथों को पीछे की तरफ करके नीचे की तरफ करते हुए अपनी हथेलियों को चेयर पर रखे और हाथों की मदद से ऊपर नीचे पोजीशन में कुछ समय तक करें। अच्छी तरह अभ्यास हो जाने पर प्रतिदिन कम से कम 10 से 12 बार इसे करे।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।