चश्मे का नंबर तेजी से बढ़ रहा है, तो करें ये काम

चश्मे का नंबर तेजी से बढ़ रहा है, तो करें ये काम
चश्मे का नंबर तेजी से बढ़ रहा है, तो करें ये काम

आजकल बच्चे हो या फिर बुर्जुग चश्मा सभी को लगने लगा है। पहले जहां एक उम्र के बाद लोगों को चश्मा लगता था, वहीं अब ऐसा नहीं है। कुछ तो ऐसे केसेस भी हैं, जहां 3 से 4 साल तक के बच्चों को भी चश्मा लगा है। अब ये बहुत ही आम बात हो गई है। वहीं कुछ लोगों में ऐसी समस्या भी सामने आ रही है, जहां उनका तेजी से नम्बर बढ़ रहा है। जो कि उन लोगों के लिए परेशानी की समस्या बना हुआ है। अगर आप भी तेजी से बढ़ते चश्मे के नंबर से परेशान हैं, तो कुछ उपायों को अपनाकर इस समस्या से निजात पा सकते हैं। इस लेख में आगे हम इसी बात की जानकारी देंगे। तो चलिए जानते हैं।

चश्मे का नंबर तेजी से बढ़ रहा है, तो करें ये काम Eyeglass power is changing frequently, than do this in hindi

आँख का व्यायाम (Eye exercise) - आंखों का व्यायाम करके आप चश्मे के बढ़ते नंबर को कम कर सकते हैं। इसके लिए आप इस व्यायाम को कहीं भी और कभी भी कम से कम 30 दिन के लिए जरूर करें और वो कैसे करेंगे, आइए जानते हैं। सबसे पहले अपने लेन्स या चश्मे को उतार दें, इसके बाद आंखों से ऊपर देखें और नीचे देखें, इसके बाद दाएं और बाएं देखें, फिर आंखों को गोल घुमाएँ। हर एक प्रक्रिया को कम से कम 10 बार जरूर करना है।

आई पुश-अप (Eye push-up) - इस दौरान आपको नाक की नोक को अंगूठे के नाखून से छूना है और उसी पर दोनों आंखों से फोकस रखना है। अब अंगूठे को देखते हुए और हाथ को स्ट्रेच करते हुए, आगे जाते हुए अंगूठे पर ही नजर रखें। जब आपका हाथ पूरा स्ट्रेच हो जाए, तो अंगूठे से नजर हटाकर इसके पीछे वाली चीज पर नजर रखें। अब दौबारा अंगुठे को देखते हुए इसे वापिस लाएं। ऐसा आपको 10 बार करना है।

सन गेज़िग करें (Sun gazing) - सन गेजिग करने के लिए आपको सुबह उगते हुए सूरज की रोशनी को कम से कम 1 मिनट तक देखना है। ऐसा करने से आपकी आंखों में सूर्य की किरणें जाएंगी। जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने का काम करती हैं।

खीरे का आइस पैक (Cucumber ice pack) - खीरे को पीसकर इसे आंखों पर रखने से आंखों को सारे विटामिन मिलते हैं, जिससे आंखों का नंबर कम होता है और रोशनी तेज। इसके लिए खीरे को घिस लें और फिर आंखों को बंद करके घिसे हुए खीरे को आंखों पर रखें। इसको आप 10 मिनट तक रख सकते हैं। इसके बाद आंखों को सादे पानी से धोलें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now