फैट दूर करने के लिए 5 फ्रूट्स : Fat Dur Karne Ke Liye 5 Fruits

फैट दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फ्रूट्स  (फोटो - sportskeeda hindi)
फैट दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फ्रूट्स (फोटो - sportskeeda hindi)

आजकल लोग अपने बढ़ते मोटापे से परेशान हैं। हालांकि लोग डाइट में हेल्दी फूड, वॉक, योग और एक्सरसाइज से अपने वजन को कंट्रोल रखते हैं। जो लोग मोटापे के शिकार हो जाते हैं उनके शरीर में कई तरह की बीमारियां भी पनपने लगती हैं। मोटापा कम करने के लिए आप कुछ ऐसे फल भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जो वजन कम (weight loss) करने में आपकी मदद करेंगे जानते हैं फैट दूर करने के लिए 5 फ्रूट्स।

फैट दूर करने के लिए 5 फ्रूट्स : Fat Dur Karne Ke Liye 5 Fruits In Hindi

संतरा – संतरे में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये वजन कम करने में मदद करते हैं। संतरे में विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है। ये आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।

स्ट्रॉबेरी- स्ट्रोबेरी में कैलोरी की मात्रा कम होती है। जो लोग अपना बैली फैट कम करना चाहते हैं उनके लिए ये फायदेमंद हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।

अनानास – अनानास में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। ये पेट की चर्बी और वजन कम करने के लिए फायदेमंद है। अनानास में कलौरी की मात्रा कम होती है। इसलिए वजन कम करने के लिए आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

सेब – ’एन एप्पल ए डे, कीप्स डॉक्टर अवे’ ये बात हर किसी ने सुनी होगी। दरअसल सेब में कई पोषक तत्व हैं जो कई बीमारियों से दूर रखते हैं। इसमें बीटा कैरोटीन, फ्लेवोनोइड्स और फाइबर जैसे गुण होते हैं। सेब के सेवन से पाचन तंत्र को स्वस्थ रहता हैं। साथ ही वजन कम करने में भी आपकी मदद करता हैं।

तरबूज – तरबूज एक स्वादिष्ट फल है। तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। ये फल शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। तरबूज का सेवन वजन कम करने के लिए मददगार है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan