आजकल की अनियमित जीवनशैली और गलत खान-पान की वजह से ज्यादातर लोग मोटापे के शिकार हो रहे हैं। जिसकी सबसे बड़ी वजह है की लोग एक्सरसाइज (Exercise) या किसी भी तरह का वर्कआउट नहीं करते हैं। लेकिन शरीर का बढ़ता फैट (Fat) आगे जाकर आपको किसी बीमारी का शिकार भी बना सकता है। इसलिए फैट कम करना बहुत जरूरी होता है। कहते हैं कि बढ़ता मोटापा कई बीमारियों की जड़ होता है। इसलिए जिन लोगों के शरीर में अधिक फैट जम गया हो, उसे नियमित रूप से एक्सरसाइज और वर्कआउट करना चाहिए। जानिए फैट कम करने के लिए कौन-कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए।
फैट कम करने की एक्सरसाइज (Fat Kam Karne Ki Exercise In Hindi)
साइकिलिंग करना चाहिए
शरीर से फैट को कम करने का सबसे आसान तरीका साइकिल चलाना होता है। रोजाना 30 मिनट नियमित रूप से साइकिल चलाने से शरीर में जमा फैट कम होने लगता है। क्योंकि साइकिल चलाने से अधिक कैलोरी बर्न होती है। साइकिलिंग (Cycling) करने से पेट, कमर, पैर, जांघ सभी जगहों पर मौजूद अधिक चर्बी कम होती है।
प्लैंक एक्सरसाइज होता है फायदेमंद
प्लैंक (Plank) एक्सरसाइज शरीर से फैट को कम करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसको रोजाना नियमित रूप से करने से शरीर में जमी अधिक चर्बी कम हो जाती है। इसके लिए पेट के बल फर्श पर लेट जाना चाहिए। फिर हाथों की कोहनी और पैरों के पंजे के बल फर्श से ऊपर उठना चाहिए। इस पोजिशन में कम से कम 40-60 सेकेंड तक रहना चाहिए।
पैदल चलने से कम होता है फैट
पैदल चलने से भी शरीर में जमा फैट कम होता है। क्योंकि पैदल चलने से भी कैलोरी बर्न होती है। इसके लिए रोजाना नियमित रूप से सुबह और शाम 30-30 मिनट पैदल चलना चाहिए।
सीढियां उतरना-चढ़ना चाहिए
सीढ़ियों को चढ़ने और उतरने से भी एक्स्ट्रा फैट को कम किया जा सकता है। सीढियां उतरने चढ़ने से कैलोरी बहुत तेजी से बर्न होती है। इसलिए इसको रोजाना सुबह शाम 15-15 मिनट करने से फैट तेजी से कम हो जाता है।
स्क्वाट एक्सरसाइज करनी चाहिए
स्क्वाट (Squat) एक्सरसाइज फैट को कम करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसको करने से आसानी से फैट कम हो जाता है। इसके लिए सीधे जमीन पर खड़े हो जाना चाहिए। इसके बाद हाथों को आगे सीधा रखते हुए घुटनों को मोड़ना चाहिए। फिर इसी पोजिशन में कुछ देर तक रहना चाहिए।
सिट-अप करना चाहिए
शरीर में मौजूद अधिक फैट को कम करने के लिए सिट-अप (Sit-up) करना चाहिए। इस एक्सरसाइज को करने से कमर, पेट के साथ साथ पैरों और जांघ की चर्बी भी कम होती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले मैट पर सीधा लेट जाना चाहिए। इसके बाद अपने दोनों हाथों को सीधा फर्श पर रखें और दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ कर जमीन पर रखें। फिर अपने दोनों हाथों को ऊपर ले जाकर सिर के पीछे रख लें। इसके बाद सांस को छोड़ते हुए अपने शरीर के ऊपर के हिस्से को अपने घुटनों की ओर ले जाएं। फिर सांस को लेते हुए नीचे की ओर आएं और लेट जाएं। ऐसा कम से कम 10 बार करें।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।