मच्छरों के काटने से होने वाले दानों के लिए अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय

मच्छरों के काटने से होने वाले दानों के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
मच्छरों के काटने से होने वाले दानों के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

गर्मी (Summer) आते ही मच्छरों का आना भी शुरू हो जाता है। मच्छरों का काटना आपको बीमार बना सकता है। मच्छरों से कितना भी बचने की कोशिश करें, लेकिन कहीं न कहीं से ये काट ही देते हैं और यही नहीं मच्छरों के ज्यादा काटने से त्वचा पर ढेर सारे लाल दाने उठ जाते हैं, हालांकि इससे ज्यादा नुकसान तो नहीं होता है लेकिन इसमें बहुत अधिक खुजली होती है और कई बार जलन भी होने लगती है। अगर आप भी मच्छरों के काटने से होने वाले दानों से परेशान हैं, तो इस लेख को आगे जरूर पढ़े और जाने कि किस तरह से कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर इसे ठीक किया जा सकता है।

मच्छरों के काटने से होने वाले दानों के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय Follow these 4 home remedies for rashes caused by mosquito bites in hindi

एलोवेरा जेल का उपयोग करें (Use Aloe vera gel) - मच्छरों के काटने से पड़ने वाले दानों में एलोवेरा जेल को लगाने से दाने धीरे धीरे बैठने लगते हैं। साथ ही इसके उपयोग से खुजली नहीं होती है और दानों में ठंडक का एहसास होता है। नहाने के बाद आप जेल को लगा सकते हैं।

बर्फ लगाएं (Use Ice) - बर्फ लगाने से भी दानों पर आराम मिल सकता है। इससे लाल पन कम होना और खुजली, जलन में भी बहुत हद तक आराम मिलेगा। बर्फ लगाने के लिए आप सीधे ही दानों पर इसे फेरे। कपड़े में रख कर लगाने से इसके वो फायदे नहीं मिलेंगे।

गुलाब जल (Rose water) - गुलाब जल बहुत ही अच्छा उपाय है मच्छरों के काटने से उठने वाले दानों के लिए। गुलाब जल में जलन को कम करने के गुण मौजूद होते हैं और त्वचा के लिए भी इसके कई फायदे देखने को मिलते हैं। इसलिए अगर आप गुलाब जल का उपयोग करते हैं, तो ये फायदेमंद होगा।

नारियल तेल और कपूर (Coconut oil and camphor) - नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने से दानों में आराम मिलता है। इससे खुजली, जलन, लालपन कम होने लगता है। कपूर की तासीर ठंडी होती है, जिससे दानों में जल्दी आराम मिलने लगता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications