सिजेरियन डिलीवरी के बाद क्या-क्या नहीं खाना चाहिए?

सिजेरियन डिलीवरी के बाद क्या-क्या नहीं खाना चाहिए? (sportskeeda Hindi)
सिजेरियन डिलीवरी के बाद क्या-क्या नहीं खाना चाहिए? (sportskeeda Hindi)

जब किसी महिला की सिजेरियन डिलीवरी होती है तो उसके बाद महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। ऐसे समय महिलाओं को जल्द रिकवरी व बच्चे के पोषण के लिए अपनी डाइट में बदलाव करना चाहिए। दरअसल सिजेरियन डिलीवरी के बाद मां को पूरी तरह से रिकवरी में महीनों का समय लग जाता है। लेकिन डिलीवरी के बाद मां की यदि सही देखभाल की जाए तो रिकवरी टाइम को कम किया जा सकता है। डिलीवरी के बाद सही तरीके से रिकवरी के लिए महिलाओं को अपने खाने पीने पर ध्यान देना चाहिए और कुछ आहार ऐसे हैं जिन्हें खाने से बचना चाहिए। तो चलिए जानते हैं सिजेरियन डिलीवरी के बाद क्या-क्या नहीं खाना चाहिए?

सिजेरियन डिलीवरी के बाद क्या-क्या नहीं खाना चाहिए? Food To Avoid After Delivery In Hindi

फास्ट फूड से दूर रहें -

डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर के हार्मोन सामान्य स्थिति में आ रहे होते हैं। यदि ऐसे में फास्ट फूड (Fast Food) का सेवन किया जाए तो इससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है। इसके साथ ही फास्ट फूड के सेवन से गैस व पेट में ऐंठन आदि की समस्याएं हो सकती है।

घी और चावल का सेवन न करें -

सिजेरियन डिलीवरी के बाद जब महिलाएं ज्यादा घी (Ghee) या चावल खाती हैं तो उनको मोटापे की समस्या हो सकती है। मोटापे की वजह से कई महिलाओं को हाई बीपी की परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से उनके घावों को भरने में ज्यादा समय लगता है।

मसालेदार खाना न खाएं -

सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी वजह महिला को पेट संबंधी कई समस्याएं हो सकती है। इसके अलावा मसालेदार खाना दूध पीने वाले बच्चे के लिए भी हानिकारक होता है।

कोल्ड ड्रिंका न पीएं

सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए, लेकिन इसमें कोल्ड ड्रिंक्स (Cold Drink) को शामिल नहीं करना चाहिए। कोल्ड ड्रिंक में आर्टफिशिल फ्लेवर और शुगर होती है, जो शरीर में डिहाइड्रेशन का काम करती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan