सुबह की चाय के साथ बिल्कुल न खाएं ये 5 चीजें

सुबह की चाय के साथ बिल्कुल न खाएं ये 5 चीजें (sportskeeda Hindi)
सुबह की चाय के साथ बिल्कुल न खाएं ये 5 चीजें (sportskeeda Hindi)

हर व्यक्ति की दिन की शुरूआत एक कप चाय (Tea) की प्याली से होती है। लोगों को चाय पीकर शरीर में फुर्ती मिलती है, मन और दिमाग फ्रेश फील करने लगता है। लेकिन अगर आपको चाय पीना बहुत पसंद है तो जरूर आप चाय के साथ कई चीजों भी लेते हैं। कुछ लोग चाय के साथ बिस्कुट खाना पसंद करते हैं, कुछ को चाय पकौड़े का स्वाद भाता है, तो कुछ चाय के साथ ब्रेड जैम खाना खूब पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ चीजें चाय के साथ नहीं खानी चाहिए। चाय के साथ कुछ चीजें खाई जाएं तो ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। तो चलिए जानते हैं सुबह की चाय के साथ कौनसी चीयों नहीं खानी चाहिए।

youtube-cover

सुबह की चाय के साथ बिल्कुल न खाएं ये 5 चीजें : Foods Should Not Eat With Tea In Hindi

नट्स और ड्राई फ्रूट्स -

चाय के साथ आयरन युक्त चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। चाय के साथ ड्राई फ्रूट्स जैसे की काजू, बादाम, मूंगफली और किशमिश जैसी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

बेसन -

चाय के साथ कुछ लोग नमकीन और बेसन के पकोड़े खाना पसंद करते हैं। खासकर बारिश के मौसम में चाय और पकौड़े हर भारतीय की पहली पसंद होता है। चाय के साथ बेसन से बनी चीजें खाने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

हल्दी -

चाय के साथ हल्दी का सेवन करना भी सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। हल्दी और चाय की पत्ती एक दूसरे के काफी विपरीत होती है।

नींबू -

कुछ लोग बॉडी को फिट रखने के लिए नींबू वाली चाय पीने की सलाह देते हैं। ऐसा मानना है कि नींबू वाली चाय पीने से वजन घटाने और मोटापे को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। लेकिन नींबू का रस चाय की पत्ती में मिलाने से शरीर में सूजन की प्रॉब्लम हो सकती है।

आयरन से भरपूर सब्जियां -

चाय के साथ आयरन से भरपूर सब्जियों का सेवन न करने की सलाह दी जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment