मजबूत हड्डियों के लिए करें, इन 7 चीजों का सेवन

मजबूत हड्डियों के लिए करें,  इन चीजों का सेवन
मजबूत हड्डियों के लिए करें, इन चीजों का सेवन

कमजोर हड्डियां मुश्किल खड़ी कर सकती है। अगर किसी व्यक्ति की हड्डियों में कमजोरी होती है, तो इससे बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आजकल के समय में लोगों को हड्डियों (Bones) और जोड़ों से जुड़ी समस्याएं बहुत ज्यादा बढ़ रही है, क्योंकि लोगों का खानपान और लाइफस्टाइल बदल गया है। कमजोर हड्डियों के चलते लोगों को फ्रैक्चर होने का खतरा बढ़ जाता है। वैसे तो हड्डियों से जुड़े रोग (Bone Diseases) और हड्डियों के कमजोर होने के कई कारण हैं। लेकिन अगर आप सही डाइट का सेवन करें, तो हड्डियों की समस्या से निजात पाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं, किन चीजों का सेवन कर सकते हैं आप।

मजबूत हड्डियों के लिए करें, इन चीजों का सेवन Do these 7 things for strong bones in hindi

चूना (Lime) - अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने चाहते हैं, तो चूने का सेवन करना बहुत लाभदायक हो सकता है। इसके लिए आपको खाने वाले चूने को राई बराबर दाने की तरह लेना है, और पानी के साथ रोजाना सुबह इसका सेवन करना है। चूने में बहुत अधिक मात्रा में कैल्शियम होता है, जिससे हड्डियों मजबूत होती हैं।

अल्कलाइन फूड्स - हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए फल, नट और फलियों जैसे क्षारीय फूड्स खाने में जरूर शामिल करना चाहिए। अपनी डेली डाइट में इन फूड्स को शामिल कर कमजोर हड्डियों की समस्या से राहत पाई जा सकती है।

हरी पत्तेदार सब्जियां - हरी पत्तेदार सब्जियों में बहुत सारा विटामिन के और कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत रखने के लिए जरूरी है। पालक, सरसों के पत्ते और मेथी जैसे सर्दियों के सागों को आजमाएं।

पनीर (Cheese) पनीर में प्राकृतिक रूप से कैल्शियम होता है और अक्सर विटामिन डी से भरपूर होता है। बाजार में कई प्रकार के पनीर उपलब्ध हैं, आपके पास चुनने के लिए कई विकल्प हैं। इसका सेवन आपको कैल्शियम की कमी से बचा सकता है।

मछली - हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर फैट मछली वास्तव में फायदेमंद हो सकती हैं। क्योंकि ये स्वस्थ वसा सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

डेयरी वाली चीजें - दूध, दही और पनीर हड्डियों के लिए लाभकारी होती है क्योंकि ये कैल्शियम से भरे होते हैं। कैल्शिय हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी होते हैं।

अंडे - अंडे न केवल विटामिन डी के कुछ स्रोतों में से एक हैं, बल्कि इनमें प्रोटीन भी होता है। अंडे का सफेद हिस्सा न चुनें, जर्दी में विटामिन डी होता है। अगर आप रोजाना एक अंडा खाते हैं आपकी हड्डियों को काफी फायदा मिल सकता है।

youtube-cover

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।