कमरे या बाथरूम में आ रही बदबू सेहत के लिए हानिकारक है: Kamre Ya Bathroom Mein Aa Rahi Badboo Sehat Ke liye Hanikarak Hai 

हवा हम सबके आस पास होती है और नाक से सांस लेने या छोड़ने पर भी हम हवा ही लेते एवं छोड़ते हैं। वहीं ऐसा कई बार होता है कि आपका कमरा, या बाथरूम बहुत बुरी महक के कारण बैठने लायक नहीं रह जाता है। (फोटो:Boldsky)
हवा हम सबके आस पास होती है और नाक से सांस लेने या छोड़ने पर भी हम हवा ही लेते एवं छोड़ते हैं। वहीं ऐसा कई बार होता है कि आपका कमरा, या बाथरूम बहुत बुरी महक के कारण बैठने लायक नहीं रह जाता है। (फोटो:Boldsky)

हवा हम सबके आस पास होती है और नाक से सांस लेने या छोड़ने पर भी हम हवा ही लेते एवं छोड़ते हैं। वहीं ऐसा कई बार होता है कि आपका कमरा, या बाथरूम बहुत बुरी महक के कारण बैठने लायक नहीं रह जाता है। ऐसा हर किसी के साथ होता है और ये सिर्फ बरसात में हो ऐसा जरूरी नहीं है।

ऐसे कई लोग होते हैं जिनके पेट में गैस बहुत अधिक बनती है और वो इसकी वजह से परेशानी का हिस्सा बन जाते हैं। शरीर से गैस रिलीज करना एक नार्मल क्रिया है और इसके कारण आपको किसी भी प्रकार के सामाजिक शर्म को अपने किरदार का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए। ये बात और है कि यदि इसे रिलीज करते समय बेहद आवाज होती है या ये लगातार होता है तो ये एक समस्या का कारण है।

कमरे में बदबू कई कारणों से आ सकती है। वहीं यही बात बाथरूम व शौचालय के लिए भी सच है क्योंकि मल एवं मूत्र के लिए उसका प्रयोग होता है। अगर आपको भी ऐसी दिक्कत आ रही है तो आइए आपको बताते हैं उसके कारण और उसे दूर करने के आसान से उपाय जिनके बारे में आपको जानना चाहिए।

कमरे या बाथरूम में आ रही बदबू सेहत के लिए हानिकारक है: Kamre Ya Bathroom Mein Aa Rahi Badboo Sehat Ke liye Hanikarak Hai

सेक्स या उससे जुड़ी क्रियाओं के बाद कमरे से आती है बदबू: Foul smell after sex or related activities

सेक्स के बाद या यदि आप अकेले ही कुछ इससे जुड़े कार्य कर रहे होते हैं तो उस दौरान और उसके कारण कमरे से एक बदबू आती है। ये बात और है कि आपको उसका एहसास नहीं होता है लेकिन अगर आप घर से बाहर जाकर वापस आएँगे तो आपको भी वो महक महसूस होगी। यदि आपने सेक्स किया है तो ये महक काफी अलग होगी और दूर से ही पहचानी जा सकती है।

फंगस के कारण: Due to fungus

कमरे में यदि फंगस या कोई भी कोई भी यीस्ट होगा तो उसके कारण कमरे में बदबू का एहसास होगा। बरसात में घरों में ऐसा महसूस होता है और ये उन घरों में भी ज्यादा महसूस होता है जहाँ पर पानी जमा होता है। ये परेशानी बेहद कष्टकारी हो सकती है क्योंकि इसके कारण कई अन्य बीमारियों के होने का खतरा रहता है।

पेशाब में बदबू के कारण: Foul smell of urine

ऐसे कई लोग हैं जिनकी पेशाब से बदबू आती है। इसका कारण उनकी खराब सेहत होती है। अगर आपके बाथरूम या रेस्ट रूम से बदबू आ रही है तो आप नीचे दिए गए उपायों को करके इस परेशानी को खत्म कर सकते हैं। ये उपाय हर घर में होते हैं और ये एकदम कारगर हैं जिसकी वजह से ये आपके लिए लाभकारी रहेंगे।

उपाय:

कोयला: Charcoal

कोयला आपको किसी भी धोबी के पास मिल जाएगा। इसके कुछ टुकड़ों को लेकर कमरे में या फिर बाथरूम एवं रेस्ट रूम में रख दीजिए। कोयला कोई महक नहीं देता है लेकिन ये बदबूदार चीजों के प्रभाव को खत्म कर देता है। इसका ये अर्थ नहीं है कि आपके खराब पाचन के कारण होने वाले गैस रिलीज को ये पूर्ण रूप से रोक देगा, लेकिन समय के साथ ये उसकी बदबू को खत्म कर देगा।

भीमसेनी कपूर: Bhimseni Kapoor

वैसे तो आप किसी भी कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने कमरे में इस कपूर या किसी भी कपूर को एक पोटली में डालकर टांग दें। ये आपके बाथरूम एयर फ्रेशनर से ज्यादा फायदेमंद होगा। भीमसेनी कपूर का इस्तेमाल करने की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि ये नार्मल कपूर के मुकाबले बीमारियों से भी आपको बचाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।