बार-बार लगती है प्यास, इन बीमारियों का है संकेत 

बार-बार लगती है प्यास, इन बीमारियों का है संकेत
बार-बार लगती है प्यास, इन बीमारियों का है संकेत

कई बार पानी पीने के बावजूद भी मुंह सूखता है और बार बार प्यास लगती है। जिस पर हम बहुत ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन ये एक गंभीर समस्या हो सकती है। बार बार प्यास लगने का कारण कुछ अंदरूनी समस्या भी हो सकती है। इसे भूलकर भी नज़रअंदाज न करें। मुंह सूखने के बहुत से कारण हो सकते हैं। आपको ये जानना होगा कि आखिर किन कारणों की वजह से आपका मुंह सूख रहा है और आपको बार बार पानी पीना पड़ता है। तो आइए जानते हैं बार बार प्यास लगना किन बीमारियों का संकेत हो सकता है।

बार बार प्यास लगना, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत Frequent thirst can be a sign of these diseases in hindi

हाइपरकैल्सीमिया (Hypercalcemia) - ये एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में कैल्शियम लेवल खतरनाक स्तर तक बढ़ जाता है। यह अतिसक्रिय पैराथायराइड ग्रंथियां, टीवी (TB) और कैंसर के कारण हो सकता है। प्यास लगना हाइपरकैल्सीमिया का पहला लक्षण हो सकता है। ब्लड में कैल्शियम की अत्यधिक मात्रा हड्डियों को कमजोर कर सकती है और किडनी स्टोन की समस्या भी हो सकती है।

डायबिटीज (Diabetes) - बार बार प्यास लगना हाई डायबिटीज का संकेत भी हो सकता है। शरीर में मौजूद कोशिकाएं जब इंसुलिन प्रतिरोध हो जाती हैं, तो किडनी को ब्लड से शुगर की अधिक मात्रा को अलग करने के लिए काफी प्रयास करना पड़ता है। इस दौरान बहुत बार बाथरूम आने लगती है जिस कारण से आप बार बार प्यासे हो जाते हैं।

डिहाइड्रेशन - जब आपके शरीर में पानी की कमी होती है, तो उसके कारण बार बार प्यास लग सकती है। फूड पॉइजनिंग, हीटवेव, डायरिया, इन्फेक्शन, फीवर या बर्निंग इसकी प्रमुख वजह हैं। इसलिए इस दौरान पानी को सही मात्रा में पीना बहुत जरूरी हो जाता है। इसमें अगर अगर आपने लापरवाही दिखाई, तो इंसान की मौत हो सकती है।

अपच (Indigestion) - सही तरीका का खाना न खाने की वजह से कई बार अपच की समस्या होने लगती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो हो सकता है आपकी भी बहुत अधिक प्यास लगे। इसलिए पाचन का सही होना बहुत जरूरी होता है।

youtube-cover

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now