शुगर में कौन से फल खाने चाहिए: Sugar Mein Kaun Se Fal Khaane Chahiye 

शुगर में फल खाने से पहले इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ लें। (फोटो: Ultimate Health and Home Remedies)
शुगर में फल खाने से पहले इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ लें। (फोटो: Ultimate Health and Home Remedies)

शुगर (Diabetes) होने पर इंसान को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप शुगर के पहले स्तर पर हैं तो चीजें बड़े आराम से सही की जा सकती हैं। वहीं अगर ये स्तर बढ़ गया है तो इसे ठीक करने के लिए चिकित्सकीय परामर्श बेहद जरूरी होगा और आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए।

शुगर के कारण ना सिर्फ आपकी धमनियाँ, बल्कि अंग, और कई बार तो दिल और दिमाग बुरी तरह से प्रभावित होते हैं। ऐसा होते ही आपको काफी अजीब लगता है जो अच्छी बात नहीं है। शरीर के साथ कोई भी खिलवाड़ आनेवाले समय में परेशानी का कारण बन सकता है और आप ऐसा तो नहीं चाहेंगे।

इसके लिए ये जरूरी है कि आप बीमारी से पहले ही अपनी सेहत को ठीक कर लें। बीमारी को ठीक करने के लिए आपको रासायनिक चीजों पर कम और वास्तविक चीजों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। इसको ध्यान में रखते हुए आइए आपको उन फलों के बारे में बताते हैं जो आपको फिट रख सकते हैं।

शुगर में कौन से फल खाने चाहिए: Sugar Mein Kaun Se Fal Khaane Chahiye

कीवी का सेवन करें: Eat Kiwi

कीवी को हमेशा ही खाया जा सकता है। इसका सेवन लोग तब करना शुरू करते हैं जब उन्हें शुगर से जुड़ी दिक्कतें होती हैं। अगर आप इसका सेवन ऐसे भी करते रहें तो आपको अच्छी सेहत, फाइबर, और बेहद कम मात्रा में शुगर या शकरा प्राप्त होगा जो आपकी सेहत के लिए सही है।

नाशपाती: Eat Pear

अंग्रेजी में पियर उसे कहते हैं जो आपका सबसे अच्छा दोस्त हो और नाशपाती बिल्कुल वही करती है। विकारों को दूर करने के साथ साथ ये आपकी सेहत को एकदम फिट रखती है और आपके शरीर में शुगर की मात्रा को भी इससे नियंत्रित किया जा सकता है। शरीर की सेहत आपके जीवन में लिए गए फैसलों पर निर्धारित है।

पपीता: Eat Papaya

अगर आप पपीते के अंग्रेजी शब्द को कहेंगे तो उसका उच्चारण एक पल के लिए 'पापा आया' लगता है। नाम को हटाते हुए अगर सिर्फ इसके काम को देखा जाए तो ये पेट को फिट, फाइबर को अधिक और शुगर की मात्रा को नियंत्रित करने का काम करता है। एक फल और इतने फायदे होने के कारण ही इसको बेहद पसंद किया जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Amit Shukla