गले में इन्फेक्शन होने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण : Gale Me Infection Hone Par Sarir Me Dekhte Hai Ye 5 Lakshan

गले में इन्फेक्शन होने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण (फोटो - sportskeeda hindi)
गले में इन्फेक्शन होने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण (फोटो - sportskeeda hindi)

गले में इंफेक्शन (Throat infection) होना एक आम समस्या है। इसके होने ले पीछे कई कारण होते हैं जैसे कि बैक्टीरियल इंफेक्शन, वायरल इंफेक्शन और एलर्जी। वहीं कई बार मौसम का बदल और फ्लू की वजह से भी गले में इंफेक्शन होता है। गले में इंफेक्शन होने पर शरीर पर दिखते हैं ये लक्षण।

गले में इन्फेक्शन होने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण - Symptoms of throat infection in hindi

शरीर में दर्द (body pain) - जब गले के अंदर सूजन होती है तो इसे फैरिन्जाइटिस (pharyngitis) कहते हैं। इसमें गले में सूजन के साथ-साथ खराश और दर्द का सामना भी करना पड़ता है। इस समस्या में व्यक्ति के शरीर में भी दर्द होता है।

खांसी और कंजेशन (cough and congestion) - गले में इंफेक्श जो बैक्टीरिया या वायरस के कारण होता है। इसमें कई बार खांसी जैसा भी महसूस होता है। इसमें पीला, हल्का भूरा या हरी बलगम वाली खांसी होती है। इसमें फेफड़ों में ज्यादा कुछ महसूस नहीं होता है और ज्यादातर लक्षण गले में ही महसूस होता है।

बुखार और ठंड लगना (fever and chills) - स्ट्रेप थ्रोट स्ट्रेप्टोकोकल बैक्टीरिया (Streptococcal bacteria) के कारण गले और टॉन्सिल का संक्रमण होता है, जिसमें व्यक्ति को बुखार और ठंडे लगने जैसी चीजें महसूस होती हैं। इसमें गले में खराश, ठंड लगना, बुखार और गर्दन में सूजन लिम्फ नोड्स से जुड़ी समस्याएं होती है।

आवाज का बैठना (Hoarse Voice) - गले में इन्फेक्शन होने पर आवाज बार बार बैठ सकती है। कई बार ऐसा बी लगता है कि गले में कुछ अटका हुआ है जबकि ये गले में सूजन और इंफेक्शन के कारण होती है।

निगलने में कठिनाई (difficulty in swallowing) - गले में इंफेक्शन होने पर कई बार निगलने में कठिनाई होती है। खास कर ऐसा तब होता है जब आपको बैक्टीरियल इंफेक्शन हुआ हो। दरअसल, इस दौरान इंफेक्शन तेजी से फैल रहा होता है और आपके खाने-पीने के तरीके को प्रभावित करता है। इस वजह से निगलने वाली मांसपेशियों में सूजन आ जाती है जिससे निगलने में दिक्कत महसूस हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।