गणेशोत्सव पर व्रत के दौरान इन चीजों का करें सेवन, रहेंगे स्वस्थ 

गणेशोत्सव पर व्रत के दौरान इन चीजों का करें सेवन, रहेंगे स्वस्थ
गणेशोत्सव पर व्रत के दौरान इन चीजों का करें सेवन, रहेंगे स्वस्थ

भारत में इस समय गणेश उत्सव (Ganesh utsav) जोरो शोरों से मनाया जा रहा है। कई घरों में गणपति का स्वागत किया जाता है और उनकी पूजा की जाती है। कई लोग भगवान गणेश को खुश करने के लिए व्रत (Ganesh vrat) भी रखते हैं और व्रत में पूरा दिन भूखे रहते हैं। लेकिन पूरा दिन भूखे रहने के बाद यदि आप रात में तला हुआ खाना खाते हैं, तो ये आपकी सेहत भी बिगाड़ सकता है। साथ ही ये सिर में दर्द (Headache), एसिडिटी (Acidity), एनर्जी की कमी और पाचन संबंधी परेशानी को भी साथ ला सकता है। इसलिए व्रत रखते समय इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि रात में जो फलाहार करते हैं, वो सादा और सिंपल हो। सादा खाना खाने से दूसरे दिन तक एनर्जी बनी रहती है। यही नहीं इससे हमारे शरीर पर मोटापा भी नहीं चढ़ता। इस बात का भी आप ध्यान जरूर रखें कि आप चाहे कोई भी और कभी भी व्रत रखें, अपने खाने पर ध्यान जरूर दें। कुछ ऐसा न खाएं जो सेहत को नुकसान पहुंचा सके। तो आइए अब जानते हैं कि गणेश उत्सव के व्रत दौरान किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

गणेशोत्सव पर व्रत के दौरान इन चीजों का करें सेवन, रहेंगे स्वस्थ Ganesh Utsav Par Vrat Ke Dauran In Chizo Ka Kare Sevan, Rahenge Swasth In Hindi

फलों का करें सेवन - व्रत के समय पूरा दिन भूखे न रहें। दिन में कुछ फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे आपको पूरे दिन के लिए एनर्जी मिलेगी। साथ ही रात में जब आप खाना खाएंगे तो वो नुकसान भी नहीं करेगा। इसलिए कोशिश करें कि फलों का सेवन (Eat Fruits) करते रहें। फलों में आप किसी भी पसंद के फल का सेवन कर सकते हैं।

नारियल पानी - कई लोग व्रत के दौरान पानी का सेवन करना कम कर देते हैं। लेकिन ऐसा करना सेहत को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए दिनभर में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी जरूर पीएं साथ ही दो बार नारियल पानी (coconut water) का सेवन जरूर करें। नारियल पानी पीने से आपको शरीर में स्फूर्ति महसूस होगी। साथ ही इससे आप बहुत तरोताजा भी महसूस करेंगे।

भूख को न मारे - कई बार हम भक्ति में इतने ज्यादा डूबे रहते हैं कि दिन में यदि भूख भी महसूस होती है तो भी हम कुछ नहीं खाते। लेकिन ऐसा करने से आप खुद को बीमार कर रहे होते हैं। व्रत के समय जब भी आपको भूख महसूस हो तो कुछ न कुछ खा लेना चाहिए। इससे शरीर में पर्याप्त एनर्जी बनी रहेगी।

फलाहार में खाएं ये पौष्टिक चीजें - रात के समय सभी लोग व्रत खोलते हैं। और इस दौरान हमें ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो हमें एनर्जी प्रदान करें। उसके लिए आप कुट्टू के आटे ( सिंघाड़े का आटा ) की रोटी, की रोटी, पनीर, खीरा, आलू और मूंगफली की सलाद, समा चावल पुलाव, फलाहारी भेल, लौकी, साबूदाना (sabudana) का सेवन कर सकते हैं। इसको खाने से आपके अंदर पर्याप्त एनर्जी बनी रहेगी।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now