गन्ने के सिरके के 6 फायदे

गन्ने के सिरके के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गन्ने के सिरके के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गन्ने के जूस का सेवन तो आपने किया ही होगा, गन्ने के जूस का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। लेकिन क्या आपने कभी गन्ने के सिरके (Sugarcane Vinegar) का सेवन किया है। गन्ने के सिरके का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गन्ने का सिरका औषधीय गुणों से भरपूर होता है। गन्ने के सिरके का उपयोग एक औषधि के रूप में किया जाता है, गन्ने के सिरके का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि गन्ने में फाइबर, विटामिन, शुगर, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं गन्ने के सिरका के क्या-क्या फायदे होते हैं।

गन्ने के सिरके के 6 फायदे-Ganne Ke Sirke Ke Fayde In Hindi

वजन होता है कंट्रोल

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन को कम करना चाहते हैं, तो आपको गन्ने के सिरके का सेवन करना चाहिए। क्योंकि गन्ने के सिरके में फाइबर पाया जाता है, जो वजन को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

गन्ने के सिरके का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अगर आप गन्ने के सिरके को पानी में मिलाकर पीते हैं, तो इससे आंखों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है और आंखों की रोशनी (Eyesight) भी तेज होती है।

कब्ज में फायदेमंद

कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर गन्ने के सिरके का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गन्ने के सिरके में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए गन्ने का सिरका पीना फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि गन्ने का सिरका फाइबर से भरपूर होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

गन्ने का सिरका विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप गन्ने के सिरके का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए गन्ने के सिरके का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गन्ने के सिरके में एंटी-एजिंग प्रॉपर्टी होती है, जो झुर्रियों (Wrinkles) जैसी समस्या को दूर करने में मददगार साबित होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now