हाई बीपी में लहसुन के फायदे

हाई बीपी में लहसुन के फायदे (sportskeeda Hindi)
हाई बीपी में लहसुन के फायदे (sportskeeda Hindi)

आज के समय में हर दूसरे इंसान को बीपी की बीमारी है। जिसकी वजह से लोगों को कई अन्य परेशानी का सामना करना पड़ता है। कुछ लोग हाई बीपी में घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। लोग अक्सर हाई बीपी के समय लहसुन खाते हैं। जो सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है, लेकिन अगर इसे सही तरीके से खाया जाए। बीपी कंट्रोल में लहसुन मददगार जरूर होता है लेकिन आपको इस बात को जान लेना चाहिए कि आपको इसका इस्तेमाल कैसे करना है ताकि ब्लड प्रेशर हमेशा आपके कंट्रोल में रहे। लहसुन खाने के बाद भी आपको हाई बीपी की समस्या रहती है तो आप लहसुन से शिकायत नहीं होनी चाहिए बल्कि इसे खाने के तरीके में सुधार करने की जरूरत है। जानते हैं कैसे करें इसका सेवन और इससे होने वाले फायदे क्या हैं।

youtube-cover

हाई बीपी में लहसुन के फायदे : Garlic Benefits in Hindi

सलाद के रूप में शामिल करें -

लहसुन को खाने के लिए आप इसे एकदम महीन काट लें और फिर किसी भी सलाद में मिक्स कर लें।

सूप -

जब भी आप सूप बनाए तो लहसुन को भी उसमें उबाल सकते हैं और अन्य सब्जी भी शामिल कर सकते हैं जो पोटेशियम में उच्च हैं। सूप में हल्के मसाले डाल सकते हैं, लेकिन नमक की मात्रा को सीमित रखने की कोशिश करें।

लहसुन का पानी -

जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या रहती है उन्हें हर रोज सुबह खाली पेट कुचली लहसुन को पानी में मिलाकर पीना चाहिए।

लहसुन की चाय -

हाई बीपी की समस्या में आप लहसुन को चाय में मिलाकर पी सकते हैं। हां, यह न केवल आपके दिल को खुश कर सकता है बल्कि सर्दी और खांसी के खतरे को भी कम कर सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now