वजन घटाने में बहुत कारगर है लहसुन - Wajan Ghatane me bahut kargar hai lahsun

वजन घटाने में बहुत कारगर है लहसुन
वजन घटाने में बहुत कारगर है लहसुन

आज के समय में अपने बढ़े हुए वजन से लगभग हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। गलत खान-पान और अनियमित लाइफस्टाइल इसका सबसे बड़ा कारण है। थोड़ा-बहुत तो मोटापा ठीक है लेकिन, जब से ज्यादा होने लगे तो ये आपके लिए परेशानी बन सकता है। मोटापे के चलते कई गंभीर बीमारियों को सामना करना पड़ सकता है। जिसमें डायबिटीज, बीपी की समस्या आम है। वेट लॉस करने के लिए हमारे भारतीय किचन में ही इतनी चीजें मौजूद हैं कि हम इससे आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। जिसमें से एक लहसुन है। लहसुन स्वास्थ्य के लिए बेहद ही लाभकारी है और वेट लॉस में आपकी काफी मदद करता है।

तेजी से कम होता है वजन (Lose weight fast by consuming garlic)

कई शोध में यह पाया गया है कि लहसुन खाने से शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट आसानी से घट सकता है। एक शोध के दौरान महिलाओं के एक समूह को एक निश्चित अवधि तक लहसुन का रस पिलाया गया। अवधि समाप्त होने पर इन महिलाओं का वजन तेजी से कम हुआ। ऐसे में लहसुन के रोजाना सेवन से वेट लॉस किया जा सकता है।

लहसुन खाने से फैट होता है बर्न (Fat burns by eating garlic)

लहसुन में फैट बर्न करने वाले फाइबर, कैल्शियम, विटामिन सी और बी कॉम्पलेक्स जैसे तत्व होते हैं। इसके साथ ही लहसुन शरीर को डिटॉक्स करने भी मदद करती है। जिससे, मेटाबॉलिज्म बढ़ने और विषैले तत्वों से शरीर को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है। इसके साथ ही, नैचुरल होने की वजह से लहसुन का सेवन शरीर के लिए सुरक्षित भी है। यहां तक लहसुन के सेवन से रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

वेट लॉस के लिए ऐसे करें लहसुन का सेवन (Use garlic like this for weight loss)

-वजन घटाने के लिए सुबह लहसुन को गुनगुने पानी और शहद के साथ ले सकते हैं।

-लहसुन की चाय भी वेट लॉस के लिए एक अच्छा ड्रिंक है।

-एक गिलास पानी में 2-3 लहसुन की कली काटकर रातभर छोड़ दें। सुबह इस पानी में एक चुटकी काली मिर्च डालकर अच्छे से मिलाकर पीने से भी वेट लॉस होने में मदद मिलती है।

-2-3 लहसुन की कलियों को छीलकर कुचल दें और इसमें शहद मिलाकर 15-20 मिनट बाद इसका सेवन करें।

-एक गिलास गर्म पानी में 2-3 पिसे हुए लहसुन की कली डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसमें नींबू का रस मिलाकर सुबह खाली पेट इसके सेवन करने से वजन कम होने में काफी तेजी आती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Ritu Raj