गर्मी के मौसम में जरूर पिएं एक गिलास गर्म पानी, मिलते हैं कई फायदे-Garmi Ke Mausam Me Ek Glass Garam Pani Pine Ke Fayde

गर्मी के मौसम में जरूर पिएं एक गिलास गर्म पानी, मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्मी के मौसम में जरूर पिएं एक गिलास गर्म पानी, मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोग सुबह उठते ही गुनगुने पानी या गर्म पानी का सेवन करते हैं। लेकिन गर्मी का मौसम (Summer Season) शुरू होते ही लोग ठंडा पानी पीना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मी के मौसम में भी सुबह उठते ही एक गिलास गर्म पानी (Hot water) का ही सेवन करना चाहिए। अगर आप सुबह उठते ही गर्म पानी का सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाता है। साथ ही एक गिलास गर्म पानी पीने से कई बीमारियां भी दूर होती है। जानिए गर्मी के मौसम में एक गिलास गर्म पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

गर्मी के मौसम में जरूर पिएं एक गिलास गर्म पानी, मिलते हैं कई फायदे (Garmi Ke Mausam Me Ek Glass Garam Pani Pine Ke Fayde In Hindi)

पेट के लिए फायदेमंद

गर्मियों के मौसम में सुबह उठते ही एक गिलास गर्म पानी पीना पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर आप सुबह एक गिलास गर्म पानी का सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज (Constipation) और एसिडिटी (Acidity) की समस्या नहीं होती है। साथ ही पाचन तंत्र भी ठीक रहता है।

मोटापा होता है कम

गर्मियों के मौसम में एक गिलास गर्म पानी पीने से मोटापा (obesity) कम होता है। इसलिए अगर किसी को वजन कम करना हो, तो उसे रोजाना सुबह उठते ही एक गिलास गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। इससे वजन आसानी से कम हो जाता है।

सर्दी-खांसी में फायदेमंद

मौसम बदलने की वजह से ज्यादातर लोगों को सर्दी-खांसी (Cold And Cough) की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप गर्मी के मौसम में भी रोजाना सुबह उठते ही गर्म पानी का सेवन करते हैं, तो इससे सर्दी-खांसी जैसी बीमारी में काफी आराम मिलता है।

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

सुबह उठते ही गर्म पानी पीना स्किन (Skin) के साथ-साथ बालों (Hair) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप गर्मियों के मौसम में भी गर्म पानी पीते हैं, तो इससे स्किन और बाल दोनों हेल्दी रहते हैं।

शरीर के विषैले पदार्थ निकलते हैं बाहर

गर्म पानी पीने से शरीर के सभी विषैले पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं। क्योंकि गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ने लगता है। जिसकी वजह से पसीना आता है और पसीना के माध्यम से शरीर के सभी विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava