गर्मी की वजह से होने वाले दानों से हैं परेशान, आज ही अपनाएं ये 5 नुस्खे 

गर्मी की वजह से होने वाले दानों से हैं परेशान, आज ही अपनाएं ये नुस्खे
गर्मी की वजह से होने वाले दानों से हैं परेशान, आज ही अपनाएं ये नुस्खे

वैसे तो अभी बारिश का मौसम है लेकिन फिर भी लोग अभी भी गर्मी से परेशान हैं। ये बिन मौसम गर्मी अपने साथ कई त्वचा रोग को भी साथ लाती है, जैसे कि त्वचा पर होने वाले दाने, घमौरी, रैशेज ज्यादातर लोग इन दानों से बहुत परेशान रहते हैं। ये दाने बहुत जल्दी तो फैलते ही हैं साथ ही इसके कारण खुजली भी होने लगती है। अगर इन दानों को शुरुआत में ही रोक दिया जाए, तो इसको शरीर पर फैलने से रोका जा सकता है। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जिनसे आप दानों को ठीक कर सकते हैं।

गर्मी की वजह से होने वाले दानों से हैं परेशान, आज ही अपनाएं ये 5 नुस्खे -

Garmi Ki Wajah Se Hone Wale Dano Se Hain Pareshan, Aaj Hi Apnaye Ye Nuskhe In Hindi

कपूर और नारियल तेल (Camphor and Coconut Oil) - गर्मियों में होने वाले दाने से सभी परेशान रहते हैं। लेकिन उनको ठीक करने का उपाय आपके घर पर ही। इसके लिए आपको करना ये होगा कि एक बोटल नारियल तेल में कपूर को हाथों से पीसकर तेल में डालें और उसको दानों पर दिन में दो बार लगाएं। ऐसा करने से आपके दाने बहुत जल्द ठीक होने लगेंगे। क्योंकि कपूर की ठंडक से दाने दबने लग जाते हैं।

एलोवेरा जेल (Aloe vera gel) - एलोवेरा जेल एक बहुत ही अच्छा नुस्खा होता है दानों को ठीक करने का। इसके लिए आपको एलोवेरा जेल जो मार्केट में उपलब्ध रहता है या फिर अगर आपके घर में इसका पेड़ है तो उसमें से लेकर दानों पर लगाएं । एलोवेरा की ठंडक से दाने ठीक होंगे। साथ ही दोबारा नहीं होंगे।

नीम का करें इस्तेमाल (Use neem) - नीम का आयुर्वेद में बहुत महत्व है। नीम को लगाने के साथ ही खाया भी जा सकता है। लेकिन यहां हमें नीम खाना नहीं है। बल्कि नीम के पानी से नहाना है। जी हां एक बाल्टी पानी में नीम की पत्तियों को डालें और उसे गर्म करें। जब नीम का सारा अर्क निकल जाए तब ठंडा करके उससे नहा लें। इस नुस्खे से न सिर्फ आपके दाने ठीक होंगे बल्कि इससे और भी कई तरह के त्वचा रोग ठीक हो सकते हैं। आप नीम के तेल को भी दानों पर लगा सकते हैं। इससे भी घमौरियां दाने को ठीक किया जा सकता है।

गुलाब जल (Rose Water )- गुलाब जल भी ठंडा होता है। यदि आप दाने वाली जगह पर गुलाब जल का प्रयोग करते हैं, तो इससे सारे दाने बैठ जाएंगे और आपको ठंडक का अहसास भी मिलेगा।

नींबू का तेल (Lemon Oil ) - नींबू का तेल बाजार में बहुत आसानी से उपलब्ध होता है। इसके उपयोग से आप दानों की खुजली में राहत पा सकते हैं साथ ही ये दानों को बैठाने का काम भी करता है। लेमन ऑयल को दिन में दो बार लगाएं और दानों से छुटकारा पाएं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now