पेट में गैस हो तो क्या खाना चाहिए : Pet Me Gas Ho To Kya Khana Chahiye

पेट में गैस हो तो क्या खाना चाहिए (फोटो - sportskeeda hindi)
पेट में गैस हो तो क्या खाना चाहिए (फोटो - sportskeeda hindi)

कुछ लोगों को अक्सर पेट में गैस की समस्या रहती है। इसकी वजह से पेट में परेशानी बनी रहती है। ऐसे में गैस (Gas Problem) की समस्या को कंट्रोल करने के लिए हमें अपने आहार में मसालेदार चीजों को शामिल नहीं करना चाहिए। इस दौरान हल्के-फुल्के आहार को शामिल करें। इससे पेट में ज्यादा गैस बनने की परेशानी दूर हो सकती है। वहीं, जिन लोगों के पेट में ज्यादा गैस बनती है उन्हें अपने आहार में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे ज्यादा गैस न बनें। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही आहार के बारे में-

पेट में गैस हो तो क्या खाना चाहिए -

केला - पेट में गैस की परेशानी को दूर करने के लिए केला (banana) का सेवन करें। केला खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। दरअसल, केले में आयरन और कैल्शियम होता है, जो पेट में गैस की समस्या को दूर करने में प्रभावी हो सकता है।

नारियल पानी पिएं - पेट में गैस की समस्या को दूर करने के लिए सुबह-सुबह चाय-कॉफी के बजाय नारियल पानी (coconut water) का सेवन करें। नारियल पानी का सेवन करने से पेट में गैस की समस्या दूर होती है।

ठंडा दूध पिएं - दूध (milk) सेहत के लिए बेहद जरूरी है। वहीं अगर आपके पेट में गैस की परेशानी है, तो गर्म दूध के बजाय ठंडे दूध का सेवन करें। ठंडा दूध पीने से पेट में गैस की समस्या कंट्रोल हो सकती है।

खीरा - पेट में गैस बनने की समस्या को दूर करने के लिए खीरा (cucumber) का सेवन आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है। दरअसल, खीरा पेट को ठंडा करता है। साथ ही यह शरीर को हाइड्रेट रखता है। इसके सेवन से एसिडिटी रिफ्लैक्स कम होती है। इसलिए अगर आप ज्यादा गैस की समस्या से जूझ रहे हैं, तो अपनी सलाद के प्लेट में खीरे को शामिल करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।