अदरक के तेल के उपयोग और फायदे - Adrak Ke Tel Ke Upyog Aur Fayde

अदरक के तेल के उपयोग और फायदे (फोटो - sportskeedaहिंदी)
अदरक के तेल के उपयोग और फायदे (फोटो - sportskeedaहिंदी)

अदरक के उपयोग और फायदे पारंपरिक चिकित्सा में लंबे समय से लिए जा रहे है। अदरक में कई औषधीय गुण होते हैं। शरीर के लिए इसके अनेक फायदे होते हैं। आपको बता दे कि अदरक की तरह ही इसका तेल भी बहुत लाभदायक होता है। अदरक के तेल (Ginger Oil) में एक अलग सुगंध होती है जिसे मजबूत, गर्म या मसालेदार के रूप में वर्णित किया जा सकता है। अदरक के तेल में प्रचूर मात्रा में विटामिन A, विटामिन D, विटामिन E, आयरन, जिंक और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं। यह अक्सर अरोमाथेरेपी के लिए प्रयोग किया जाता है। अदरक के तेल का उपयोग त्वचा और बालों में विभिन्न प्रकार के अनुप्रयोगों में भी किया जा सकता है। इस लेख में अदरक के तेल के उपयोग और फायदे बताये गए हैं। आइये इस विषय में और जाने।

अदरक के तेल के उपयोग और फायदे - Adrak Ke Tel Ke Upyog Aur Fayde In Hindi

अपच की समस्या में (Treats indigestion problem)

अदरक का तेल अच्छे पाचन के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। अदरक का अर्क गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल मोटिलिटी यानी मुंह से लेकर निकासी तक भोजन की गतिशीलता में सुधार का काम कर सकता है। यह प्रक्रिया भोजन को पचाने में अहम भूमिका निभाती है।

गठिया (Treats arthritis)

आर्थराइटिस की समस्या होने पर अदरक का तेल फायदेमंद होता है। अदरक के तेल के एंटी-अथ्रैटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। पैरों, पंजों और जोड़ों की सूजन व दर्द को कम करने में अदरक का तेल का उपयोग अच्छा माना जाता है। गठिया की समस्या में अदरक का तेल लाभकारी हो सकता है।

मासिक धर्म की समस्या में (Helps in Menstrual cycle)

महिलाओं को मासिक धर्म में होने वाली समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसी दौरान पेट दर्द और ऐंठन भी होती है। यहां अदरक का तेल लाभदायक साबित हो सकता है। अदरक के तेल से की गई पेट की मालिश मासिक धर्म में होने वाले दर्द से कुछ हद राहत दिलाने का काम कर सकती है।

त्वचा के लिए (Good for skin)

अदरक के तेल के त्वचा के लिए भी फायदे होते हैं। अदरक का तेल उन तेलों में से है जिनमें एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट भी होते हैं जो त्वचा के लिए लाभदायक होते हैं। अदरक के तेल को त्वचा पर लगा कर इसके गुणों के लाभ लिए जा सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।