ग्लूट्स एक्सरसाइज क्या है? जानें इसके फायदे : Gluteus Exercise Ke Fayde

ग्लूट्स एक्सरसाइज क्या है? जानें इसके फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
ग्लूट्स एक्सरसाइज क्या है? जानें इसके फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

ग्लूट्स एक्सरसाइज पोस्टीरियर चेन (posterior chain) में सबसे बड़े मांसपेशियों का समूह हैं। ग्लूट्स निचले शरीर को (नितंब या बट) मूलभूत शक्ति प्रदान करते हैं। ग्लूट्स तीन मांसपेशियों से बने होते हैं-ग्लूटस मैक्सिमस (gluteus maximus), ग्लूटस मेडियस (gluteus medius) और ग्लूटस मिनिमस (gluteus minimus)। ये तीनों मांसपेशियां निचले शरीर को गतिशीलता प्रदान करने, कूल्हे को बढ़ाने और रोटेशन में सुधार करने के लिए का काम करती हैं। मजबूत ग्लूट्स रोजाना के कामों और गतिविधियों को आसानी से करने में मदद करते हैं। जानते हैं (Glutes Exercise Benefits In Hindi) ग्लूट्स एक्सरसाइज के फायदे।

ग्लूट्स एक्सरसाइज के फायदे (Glutes Exercise Benefits In Hindi)

पीठ दर्द ठीक करे - ग्लूट एक्सरसाइज पीठ दर्द को कम करने में मदद कर सकती है। कमजोर ग्लूट्स से पीठ के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है। ग्लूट एक्सरसाइज करने से नितंबों और कूल्हों का विकास होता है। इसके अभ्यास से पीठ के निचले हिस्से को सहारा मिलता है और पीठ दर्द में आराम मिलता है।

पोस्टीरियर चेन विकसित करने में मददगार - ग्लूट एक्सरसाइज पूरी पोस्टीरियर चेन ( posterior chain ) को विकसित करने में मदद कर सकती है। यह ग्लूट्स, हैमस्ट्रिंग और स्पाइनल इरेक्टर को मजबूत बनाता है।

पोश्चर ठीक करने के लिए लाभकारी - ग्लूट एक्सरसाइज करने से पोश्चर को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। यह आपके ग्लूट्स स्टेबलाइजर्स के रूप में जानी जाने वाली मांसपेशियों की श्रेणी से संबंधित हैं। ग्लूट एक्सरसाइज पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं, पोश्चर में सुधार करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan