ग्लिसरीन के 8 फायदे : Glycerin Ke 8 Fayde

ग्लिसरीन के 8 फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
ग्लिसरीन के 8 फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए ग्लिसरीन (Glycerin) का इस्तेमाल लाभकारी हो सकता हैं। ग्लिसरीन को आप रात में नींबू के रस के साथ मिलाकर यूज कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इसे पैरों की फटी एड़ियों में भी लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ग्लिसरीन लगाने के फायदे।

ग्लिसरीन के 8 फायदे : Glycerin Ke 8 Fayde

त्वचा को मुलायम बनाने के लिए - चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से त्वचा मुलायम बन सकती है। ग्लिसरीन एक शानदार एमोलिएंट (त्वचा को मुलायम करने वाला तत्व) है।

एंटी-एजिंग गुण - धूल, मिट्टी व प्रदूषण के चलते अब उम्र से पहले ही चेहरे पर बढ़ती उम्र के लक्षण नजर आने लगते हैं। अगर किसी व्यक्ति के साथ ऐसा हो रहा है, तो एक बार ग्लिसरीन का उपयोग करके देखा जा सकता है।

त्वचा को नमी देने के लिए - ग्लिसरीन लगाने से त्वचा को नमी मिलती है। कई बार मौसम या शरीर में पानी की कमी की वजह से त्वचा रूखी होने लगती है। ऐसे में स्किन के लिए ग्लिसरीन बहुत लाभकारी हो सकती है। साथ ही यह त्वचा में नमी को बनाए रख सकता है।

मुहांसों के लिए - मुंहासों से निजात पाने में भी ग्लिसरीन लगाने के फायदे मिल सकते हैं। ग्लिसरीन में नमी को बांधे रखने वाले गुण (हुमेक्टैंट गुण) पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल गुलाब जल के साथ किया जा सकता है।

ब्लैकहेड्स हटाने के लिए - ब्लैकहेड्स को कम करने के लिए ग्लिसरीन का उपयोग लाभकारी होता है। मुल्तानी मिट्टी के साथ ग्लिसरीन का उपयोग करके ब्लैकहेड्स को हटाया जा सकता है।

खुजली कम करने के लिए - त्वचा रोग में खुजली एक ऐसा लक्षण है, जो सबसे ज्यादा असुविधा पैदा कर सकता है। ऐसे में ग्लिसरीन खुजली से राहत दे सकता है। यह रूखी त्वचा को मुलायम कर सकता है।

जख्म भरने के लिए - ग्लिसरीन जख्म भरने के लिए मदद कर सकते है। यह अच्छा हुमेक्टैंट है और इसका इस्तेमाल घाव की मरहम-पट्टी में किया जा सकता है।

रूसी कम करने के लिए - रूसी बालों की एक आम समस्या है, जिसकी शिकायत अधिकतर लोग करते हैं। ऐसे में ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने से रूसी की समस्या को दूर किया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।