हार्ट स्ट्रोक से बचें, गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए अपनाएं यह आयुर्वेदिक उपाय : Remedies For Increasing Good Cholesterol

गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए घरेलु उपाय (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए घरेलु उपाय (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

HDL को गुड कोलेस्ट्रॉल यानी 'अच्छा कोलेस्ट्रॉल' भी कहा जाता है। HDL का अर्थ उच्च घनत्व लिपोप्रोटीन से होता है, इसे अंग्रेजी में हाई डेंसिटी लेपोप्रोटीन (High-Density Lipoprotein) कहा जाता है। कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार के होते है एक अच्छा HDL कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बुरा एलडीएल (LDL) कोलेस्ट्रॉल। यह आपके दिल के लिए फायदेमंद हो सकता है। गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL cholesterol) आपके रक्त से अतिरिक्त वसा को हटाता है और आपकी धमनियों को साफ रखने में मदद करता है। यह दिल के दौरे और स्ट्रोक (Stroke) जैसी दिल की बीमारियों (Heart diseases) से भी बचा सकता है। यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता हैं। आज के इस आर्टिकल में हम गुड कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल के बारे में बात करेंगे।

हार्ट स्ट्रोक से बचें, गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए अपनाएं यह आयुर्वेदिक उपाय : Remedies For Increasing Good Cholesterol In Hindi

1. एवोकाडो का सेवन करें (Avocado)

एवोकाडो में फोलेट और मोनोअनसैचुरेटेड (Monounsaturated fat) वसा उच्च मात्रा में होता हैं जो ख़राब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करके अच्छा कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है। जिसके कारण स्ट्रोक, दिल का दौरा और हृदय रोग आदि का खतरा कम हो जाता है। एवोकैडो को सलाद, सूप, या सैंडविच के साथ सेवन कर सकते हैं।

2. नट्स का सेवन करें (Eat Nuts)

हम सभी जानते है कि नट्स का सेवन हमारे लिए कई प्रकार से लाभदायक होता हैं। इसका सेवन करके आप अच्छा कोलेस्ट्रॉल HDL को बढ़ा सकते हैं। नट्स फाइबर में उच्च होते हैं और इसमें एक पदार्थ होता है जिसे प्लांट स्टेरोल्स (plant sterols) कहा जाता है। यह प्लांट स्टेरोल्स आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को बंद करता हैं। HDL को बढ़ाने के लिए नट्स, बादाम, पिस्ता, मूंगफली, और अन्य सहित नट्स को नाश्ते में खाएं हैं।

3. ऑलिव ऑयल का उपयोग (Olive Oil)

HDL अच्छा कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और ख़राब कोलेस्ट्रॉल LDL को कम करने के लिए जैतून का तेल लाभदायक माना जाता है। ऑलिव ऑयल में अच्छी वासा पायी जाती है जो हृदय-स्वस्थ के लिए फायदेमंद होती हैं। इसमें उपस्थित वसा एचडीएल को बढ़ाने में मदद करती है। आप खाना पकाने वाले तेल के स्थान पर जैतून के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसे सलाद-ड्रेसिंग, सॉस, सूप के साथ भी खा सकते हैं।

4. ओमेगा फैटी एसिड युक्त भोजन करें (Have omega fatty acid rich foods)

फैटी मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो आपके एलडीएल को कम कर सकता हैं। इसके लिए आप सैल्मन, छोटी समुद्री मछली, अल्बकोर ट्यूना, सार्डिन मछली का सेवन करें। HDL कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के लिए आप सप्ताह में दो बार मछली को अपने भोजन में शामिल करें। यदि आप शाकाहारी है तो ओमेगा -3 फैटी एसिड के लिए डॉक्टर से मछली का तेल या क्रिल-तेल सप्लीमेंट लें।

5. फाइबर वाले फल का सेवन करें (Fibre rich fruits)

फलों का सेवन हमारे लिए सभी प्रकार से फायदेमंद होता हैं। सूखा आलूबुखारा, सेब और नाशपाती जैसे फलों में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इनको अपने आहार में शामिल करके भी HDL स्तर को बढ़ा सकते हैं। आप इन फलों को सीधे खा सकते है, उन्हें अनाज या दलिया मिला सकते है या एक स्वादिष्ट स्मूथी बना कर भी ले सकते हैं।

6. साबुत अनाज खाएं (Have whole grain foods)

साबुत अनाज जैसे चोकर, अनाज और ब्राउन चावल सहित साबुत अनाज, आपके एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं जिससे HDL बढ़ जाता है। साबुत अनाज में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, यह विशेष रूप से घुलनशील फाइबर, जो एलडीएल को कम करने में मदद करता है। पूरे दिन में कम से कम दो बार साबुत अनाज का सेवन करें। आप इसका सेवन नाश्ते और दोपहर के भोजन में भी कर सकते हैं।

7. सोया उत्पाद (Soy rich foods)

LDL को कम करने और HDL को बढ़ाने में सोया उत्पाद आपकी मदद कर सकते हैं। सोया उत्पाद को अपने आहार में शामिल करना आपकी मांस की खपत को कम करने का एक शानदार तरीका है। अधिक मांस का सेवन करना LDL को बढ़ाता है। यदि आप एचडीएल के स्तर को बढ़ाना चाहते है तो सोया आधारित उत्पाद एक्स्ट्रा-फर्म टोफू का सेवन करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।