थायराइड में लाभदयक हरी धनिया, जानिए सेवन का तरीका 

थायराइड में लाभदयक हरी धनिया, जानिए सेवन का तरीका
थायराइड में लाभदयक हरी धनिया, जानिए सेवन का तरीका

धनिया पत्ती (corainder leaf) अगर खाने में डल जाए, तो खाने का स्वाद दुगना हो जाता है। साथ ही इसकी चटनी खाने का भी अलग ही आनंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, स्वाद बढ़ाने वाली धनिया पत्ती न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि इसके सेवन से थायराइड की समस्या में भी आराम मिलता है। जी हां, थायराइड की समस्या में हरी धनिया का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। धनिया में मौजूद प्रोटीन, वसा, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, जिंक, फास्फोरस, आयरन, कैरोटीन, थायमीन, पोटेशियम और विटामिन सी भी पाया जाता है। ये तत्व शरीर के बहुत काम आते हैं। आज इस लेख में हम आपको धनिया के इन्ही कुछ फायदों के बारे में बताएंगे कि किस तरह से थायराइड के मरीजों के लिए धनिया का सेवन चमत्कारिक रूप से काम करता है और इसका किस तरह से सेवन किया जा सकता है जिससे की इसके ज्यादा फायदे देखने को मिले।

थायराइड में लाभदायक हरी धनिया, जानिए सेवन का तरीका Green coriander is beneficial in thyroid, know the method of consumption in hindi

थायराइड में धनिया के सेवन से हड्डियों (Bones) में होने वाले दर्द से आराम मिलता है।

हाइपोथायरायडिज्म (Hypothyroidism) को कंट्रोल के लिए धनिया का सेवन बहुत कारगर उपाय है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर धनिया के सेवन से थायराइड मरीजों को डिप्रेशन की समस्या से निपटने में मदद मिलती है।

ब्लड शुगर (Blood sugar) लेवल बढ़ने से भी थायराइड की समस्या हो सकती है, लेकिन अगर आप नियमित धनिया का सेवन कर रहे हैं, तो आपको थायराइड की परेशानी नहीं होगी।

धनिया का जूस भी थायराइड में बहुत लाभदायक होता है। नियमित तौर पर इसका सेवन करने से बहुत लाभ मिलता है।

धनिया के बीज का पानी भी थायराइड के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications