रात में ग्रीन टी पीने से सेहत को मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे : Raat Me Green Tea Peene Se Sehat Ko Milte Hai Fayde

रात में ग्रीन टी पीने से सेहत को मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
रात में ग्रीन टी पीने से सेहत को मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

अक्सर कई लोग रात में सोने से पहले गर्म दूध या कुछ अन्य पेय पदार्थ पीते है ताकि उन्हें रात को बेहतर नींद आए। कई लोग एक गिलास गर्म पानी पीना भी पसंद करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि सोने से पहले ग्रीन टी पीने से आपके शरीर को कई लाभ मिलते हैं और इसका भाप लेने से भी आपको आराम महसूस होता है। ग्रीन टी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए, ई, बी5, के, प्रोटीन, आयरन, कॉपर और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। कई लोग वजन कम करने के लिए भी ग्रीन टी का सेवन करते हैं। चलिए जानते हैं रात को सोने से पहले ग्रीन टी (green tea) पीने के फायदे।

रात में ग्रीन टी पीने से सेहत को मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे : Raat Me Green Tea Peene Se Sehat Ko Milte Hai Fayde In Hindi

रात को अच्छी नींद के लिए फायदेमंद - आजकल के समय में लोगों की जीवन शैली बहुत ज्यादा स्ट्रेस से भरी है। सिर्फ दफ्तर में काम करने वाले लोग ही नहीं बल्कि घर की गृहणियां भी घर के कामों से इतनी थक जाती है कि वे भरपूर आराम नहीं कर पाती और शरीर में दर्द बना रहता है। अच्छी नींद के लिए आप रात को सोने से पहले ग्रीन टी पी सकते हैं। इससे आपकी नींद में सुधार करने में मदद मिलेगी और यह स्ट्रेस को नैचुरली कम करता है। अच्छी नींद से आपके स्वास्थ्य में भी सुधार होता है।

हृदय स्वास्थ्य में सुधार करें - ग्रीन टी के सेवन से शरीर की अतिरिक्त वसा कम होती है और इससे एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। कम कोलेस्ट्रॉल का स्तर आपके दिल को स्वस्थ रखता है। ग्रीन टी पीने से हार्ट स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है।

तनाव को कम करने में मददगार - ग्रीन टी के मिश्रण में पाया जाने वाला कैफीन आपके मूड को बेहतर कर सकता है और आपको सुकून का एहसास दे सकता है। ग्रीन टी में मौजूद एल-थीनाइन डिप्रेशन के लक्षणों से लड़ने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan