गुड़ और अजवाइन खाने के फायदे : Gud Aur Ajwain Khane Ke Fayde

गुड़ और अजवाइन खाने के फायदे (फोटो - myupchar)
गुड़ और अजवाइन खाने के फायदे (फोटो - myupchar)

सर्दियों में मौसम में गुड़ और अजवाइन दोनों का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। अगर नियमित रूप से गुड़ और अजवाइन का सेवन करते हैं, तो इससे कई बीमारियों से बच सकता हैं। बता दें कि, गुड़ और अजवाइन दोनों की तासीर गर्म होती है। अगर आप इसका सेवन एक साथ करते हैं, तो यह और भी गर्म हो सकता है। इन दोनों का मिश्रण सर्दियों में होने वाली परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। इन दोनों के मिश्रण से कई तरह की औषधि का निर्माण किया जाता है। जानते हैं गुड़ और अजवाइन खाने के फायदे।

गुड़ और अजवाइन खाने के फायदे - Gud Aur Ajwain Khane Ke Fayde In Hindi

जुकाम और बलगम की समस्या से राहत - सर्दी के मौसम में अक्सर जल्दी-जल्दी लोगों को जुकाम की समस्या हो जाती है। ऐसे में गुड़ और अजवाइन के सेवन करने से बलगम और जुकाम की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसके लिए गुड़ और अजवाइन की चाय फायदेमंद है। जुकाम और बलगम को दूर करने के लिए दिन में दो बार गुड़ और अजवाइन की चाय पिएं। इससे काफी आराम मिलेगा।

बवासीर की समस्या में आराम - गुड़ और अजवाइन का सेवन बवासीर में होने वाली परेशानी से छुटकारा दिला सकता है। दरअसल, इन दोनों की तासीर गर्म होती है। गर्म तासीर होने की वजह से यह मल त्यागने में होने वाली परेशानी से छुटकारा दिला सकता है।

कमर दर्द दूर करने के लिए - कमर दर्द को दूर करने के लिए भी गुड़ और अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए 1 गिलास पानी लें। अब इसमें 1 चम्मच अजवाइन डालें और गुड़ का टुकड़ा डाल दें। इन दोनों का मिश्रण कमर के दर्द से आराम दिलाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan