गुड़ के साथ अदरक खाने के फायदे

गुड़ के साथ अदरक खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
गुड़ के साथ अदरक खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

हर कोई चाहता है कि उसका शरीर बीमारियों से दूर रहे। जिसके लिए तरह-तरह की चीजों का सेवन किया जाता है। लेकिन फिट रहने के लिए और बीमारियों को दूर करने के लिए कुछ घरेलू तरीके भी काम आ सकते हैं। जैसे गुड़ और अदरक का सेवन। ये दोनों ही चीजें सेहत के लिए लाभकारी होती है। गुड़ और अदरक के सेवन से सर्दी-जुकाम cold -cough सहित कई परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। गुड़ और अदरक का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, जिससे सर्दी जुकाम की परेशानी नहीं होती है। वहीं, इससे आपको कई परेशानियों जैसे- मोटापा, शरीर में सूजन से भी आराम मिल सकता है। जानते हैं गुड़ और अदरक का एक साथ सेवन करने से सेहत को क्या क्या फायदे (ginger with jaggery benefits) हो सकते हैं?

गुड़ के साथ अदरक खाने के फायदे : Gud Ke Sath Adrak Khane Ke Fayde In Hindi

शरीर में सूजन कम करने के लिए - शरीर की सूजन दूर करने के लिए आप गुड़ और अदरक का एक साथ सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको राहत मिल सकती है। इसके लिए 10 से 20 मिली अदरक का रस लें। अब इससे 1 छोटे से गुड़ के टुकड़े के साथ सेवन करें। इससे शरीर में होने वाले सूजन से आराम मिलेगा।

रक्तपित्त दोष में लाभकारी - गुड़ और अदरक का सेवन रक्तपित्त दोष को दूर करने में लाभकारी होता है। इसके लिए आप नियमित रूप से 5 मिली अदरक के रस का सेवन गुड़ के साथ करें। इससे नाक, कान, गुदा और योनि से खून बहने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

गठिया के दर्द में आराम - अगर किसी को गठिया की समस्या है तो ऐसे में गुड़ और अदरक का मिश्रण फायदेमंद हो सकता है। गठिया में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए सोंठ, गुड़ और तिल को बराबर मात्रा में पीस लें। इसके बाद अब इसमें 100 मिली दूध के साथ 2 से 4 ग्राम अदरक, तिल और गुड़ के मिश्रण का सेवन करें। हफ्तेभर इस मिश्रण का सेवन करने से गठिया के दर्द से आराम मिल सकता है।

त्वचा के लिए - अगर आप एक अच्छी त्वचा चाहते हैं तो ऐसे में गुड़ ऐर अदरक का सेवन इसके लिए लाभकारी हो सकता है। साथ ही यह स्किन पर होने वाले पित्त विकार को दूर कर सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan