गुड़ की चाय पीने के फायदे-Gud Ki Chai Pine Ke Fayde

गुड़ की चाय पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गुड़ की चाय पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

चाय पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। लेकिन अगर आप चाय में चीनी की जगह गुड़ (Jaggery) का इस्तेमाल करते हैं, तो यह लाभदायक साबित होता है। गुड़ की चाय का सेवन कई बीमारियों में फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गुड़ का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित होता है। इसलिए जिन लोगों को चाय पीना काफी पसंद होता है, तो उनको चीनी की जगह गुड़ की चाय का सेवन करना चाहिए। गुड़ में विटामिन-ए, विटामिन बी, फास्फोरस, पोटैशियम, जस्ता, सुक्रोज, ग्लूकोज, आयरन, कैल्शियम, मैग्नेशियम और मिनरल्स पाए जाते हैं। जानिए गुड़ की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

गुड़ की चाय बनाने का तरीका

गुड़ की चाय (Jaggery Tea) बनाने के लिए एक पैन में पानी गर्म करना चाहिए, फिर जब पानी में उबाल आने लगे, तो इसमें गुड़, अजवाइन, अदरक, इलायची, चाय पत्ती मिला देना चाहिए। इसके बाद जब पानी अच्छी तरह से उबल जाए, तो उसमें गर्म दूध मिला देना चाहिए। दूध मिलाने के बाद 2 मिनट तक चाय को अच्छे से पका लेना चाहिए। फिर इस चाय का सेवन करना चाहिए।

गुड़ की चाय पीने के फायदे (Gud Ki Chai Pine Ke Fayde In Hindi)

एनीमिया की शिकायत होती है दूर

गुड़ की चाय का सेवन करने से एनीमिया (Anemia) की शिकायत दूर होती है। क्योंकि गुड़ में आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अगर आप गुड़ की चाय पीते हैं, तो शरीर में खून की कमी दूर होती है।

ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल

गुड़ की चाय का सेवन ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। अगर आप रोजाना एक कप गुड़ की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

हड्डियां होती हैं मजबूत

गुड़ की चाय हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। क्योंकि गुड़ में कैल्शियम और फास्फोरस दोनों पाया जाता है। इसलिए गुड़ की चाय पीने से हड्डियां मजबूत होती है।

वजन होता है कम

अगर आप चाय में गुड़ की जगह चीनी का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे वजन (Weight) बढ़ता है। लेकिन अगर आप गुड़ की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे वजन कम होता है।

माइग्रेन दर्द में फायदेमंद

माइग्रेन (Migraine) की शिकायत होने पर भी गुड़ की चाय काफी फायदेमंद मानी जाती है। अगर किसी को माइग्रेन या सिर दर्द की शिकायत है, तो उसे गुड़ की चाय का सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।