हाथों की लटकती चर्बी की अब नहीं रहेगी समस्या, अपनाएं ये एक्सरसाइज 

हाथों की लटकती चर्बी की अब नहीं रहेगी समस्या, अपनाएं ये एक्सरसाइज
हाथों की लटकती चर्बी की अब नहीं रहेगी समस्या, अपनाएं ये एक्सरसाइज

मोटापा बढ़ने के साथ ही साथ हाथों पर भी चर्बी जमने लग जाती है। जिसके चलते लोग अपने पसंद के कपड़े पहनना बंद कर देते हैं। क्योंकि आर्म (Arm) पर लटकी हुई चर्बी (fat) देखने में बहुत खराब लगती है। जिसको छुपाने के लिए अक्सर कपड़ो की स्लीव्स को लम्बी बनवाते हैं जिससे उनके हाथों की चर्बी छुप सके। लेकिन चर्बी को छुपाने से अच्छा है कि आप कुछ ऐसा करें। जिससे हाथों की लटकती चर्बी पूरी तरह से गायब हो जाए। इसके लिए आप घर पर ही कुछ आसान सी एक्सरसाइज (Exercise) कर सकते हैं। जिसके जरिए आप अपने हाथों को पहले जैसा पतला और सुंदर बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं वो कौन सी एक्सरसाइज है जो हाथ की चर्बी को कम करने में मदद कर सकती है।

हाथों की चर्बी को कम करें ये 4 एक्सरसाइज (Hatho Ki Charbi Ko Kam Kare Ye 4 Exercise In Hindi)

रस्सी कूदना (Skipping) - रस्सी कूदना यानी स्किपिंग करना। एक ऐसी घरेलू एक्सरसाइज है जिसे आप कभी भी और कहीं भी कर सकते हैं। रस्सी कूदना एक बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। रस्सी कूदने से हमारी पूरी बॉडी की कसरत (Full Body Workout) होती है। यही नहीं, सबसे ज्यादा फर्क हाथों की चर्बी पर पड़ता है। दरअसल जब हम बार-बार हाथों को घुमाते हैं तो हमारे हाथों की चर्बी धीरे धीरे कम होने लग जाती है जिससे हाथ शेप में आने लगते हैं। इसलिए स्किपिंग को बहुत अच्छी एक्सरसाइज कहा गया है। जिसे आसानी से कोई भी कर सकता है।

वॉटर बॉटल वर्कआउट (Water Bottle Workout) - आर्म फैट की चर्बी को कम करने के लिए आप वॉटर बॉटल वर्कआउट भी कर सकते हैं। इसको करने से हाथों की चर्बी बहुत जल्दी कम होने लगती है। इसके लिए आपको करना ये होगा कि 1 लीटर की दो बोतल ले और दोनों बॉटल पानी से भरी होनी चाहिए। इसके बाद आप दोनों बॉटलों को अपने दोनों हाथों में लेकर एक्सरसाइज करें। हाथों को ऊपर नीचे करें करीब 50 बार ऐसा करने से आपके आर्म की चर्बी कम होने लगेगी। इस एक्सरसाइज को आप घर पर बहुत आराम से कर सकते हैं।

हाथों को गोल घुमाएं (Spin Hands) - इस एक्सरसाइज में आप हाथों को घुमाएं। इससे आपके कंधे मजबूत (strong shoulders) होंगे साथ ही हाथों की चर्बी भी कम होगी। ये एक्सरसाइज वार्म अप (warm up) के दौरान की जाती है। जिससे हाथों में लचीलापन (flexibility) बना रहे और साथ ही आर्म फैट भी कम हो।

हाथों की तितली एक्सरसाइज (Hand Butterfly Exercise) - आर्म फैट को कम करने के लिए एक और एक्सरसाइज आप कर सकते हैं जिसे हम तितली एक्सरसाइज कहते हैं। इसमें आप अपने दोनों हाथों को फैला कर तितली की तरह हाथों को हिलाएं ऐसा करने से आपके आर्म पर स्ट्रेच आएगा। जिससे हाथों की चर्बी कम होगी।

आजकल की जीवनशैली (Lifestyle) को देखते हुए और सेहत (Health) को ध्यान में रखते हुए हमें रोजाना एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। लेकिन इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि किसी भी व्यायाम को करने से पहले खाना न खाएं और यदि आपने खाना या नाश्ता किया है, तो उसके 2 से 3 घंटे के बाद ही एक्सरसाइज करें। खाने के तुरंत बाद एक्सरसाइज करने से बहुत से नुकसान हो सकते हैं। किसी भी एक्सरसाइज को करने से पहले किसी जानकार व्यक्ति की राय (Expert Suggestion) भी जरूर लें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।