ग्रीन स्मूदी से सेहत को होने वाले फायदे - Green Smoothie Se Sehat Ko Hone Wale Fayde

ग्रीन स्मूदी से सेहत को होने वाले फायदे  ( फोटो - Sportskeeda Hindi )
ग्रीन स्मूदी से सेहत को होने वाले फायदे ( फोटो - Sportskeeda Hindi )

सेहत (Health) को स्वस्थ रखने के लिए हम कई तरह के घरेलू उपाय करते रहते हैं। कुछ उपाय काम करते हैं तो कुछ नहीं। लेकिन एक उपाय ऐसा भी है जिसके उपयोग से हमें बहुत से फायदे देखने को मिलेंगे और वो है ग्रीन स्मूदी (smoothie) का सेवन। जी हां, ग्रीन स्मूदी का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे सेहत को बहुत से पोषक तत्व मिलते हैं। यही नहीं इसके सेवन से हम कई तरह की बीमारियों के होने से भी बच सकते हैं। ग्रीन स्मूदी के सेवन से वजन को कम करने में भी बहुत मदद मिलती है। ग्रीन स्मूदी में आप किसी भी तरह की सब्जियों और फलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं ग्रीन स्मूदी से सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं।

ग्रीन स्मूदी से सेहत को होने वाले फायदे

वजन को कम करने में लाभकारी (Beneficial in reducing weight) वजन को कम करने के लिए ग्रीन स्मूदी का सेवन करना बहुत लाभकारी हो सकता है। ग्रीन स्मूदी को तरह तरह की सब्जियों से बनाया जाता है। जिसमें कई पोषक तत्वों मौजूद होते हैं। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि ग्रीन स्मूदी का रोजाना सेवन न करें नहीं तो ये वजन को बढ़ा सकती है। हफ्ते में तीन बार ही इसका सेवन करें।

पाचन को बनाए बेहतर (Improve digestion) ग्रीन स्मूदी के सेवन से पाचन तंत्र को सही रखने में बहुत मदद मिलती है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यही नहीं स्मूदी के सेवन से आपको लंबे समय तक भूक नहीं लगेगी। और वजन कम करने में मदद मिलेगी।

मजबूत हड्डियों के लिए (For strong bones) जब हम स्मूदी का सेवन करते हैं, तो उसमें आयरन के साथ साथ हमें विटामिन डी भी पूरी तरह से मिलता है। क्योंकि सब्जियों में विटामिन्स की कोई कमी नहीं होती। यही नहीं ग्रीन स्मूदी के सेवन से फ्रैक्चर, ऑस्टियोपोरोसिस, और हड्डियों के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए (Boost immunity) ग्रीन स्मूद के सेवन से हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में बहुत हद तक मदद मिलती है। स्मूदी में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है। यदि कोई व्यक्ति काफी ज्यादा बीमार पड़ता है, तो उसे ग्रीन स्मूदी का सेवन करना चाहिए। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और आप बीमार नहीं पड़ेंगे।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki