अश्वगंधा के पत्तों के सेवन से मिलते हैं ये 6 फायदे

अश्वगंधा के पत्तों के सेवन से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अश्वगंधा के पत्तों के सेवन से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अश्वगंधा के साथ-साथ अश्वगंधा के पत्तों का सेवन भी सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि अश्वगंधा के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। अश्वगंधा के पत्तों का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल से लेकर ब्लड शुगर लेवल तक कंट्रोल होता है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि अश्वगंधा के पत्ते विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होते हैं, साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं। जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं अश्वगंधा के पत्तों के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

अश्वगंधा के पत्तों के सेवन से मिलते हैं ये 6 फायदे-Health Benefits Of Ashwagandha Leaves In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप अश्वगंधा के पत्तों का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी बैक्टीरियल गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आप अश्वगंधा के पत्तों का सेवन करते हैं, तो यह दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। जी हां इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) और ट्राइग्लिसराइड (triglyceride) को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज (Diabetes) के मरीज हैं, तो आपको अश्वगंधा के पत्तों का सेवन करना चाहिए। जी हां अश्वगंधा के पत्ते में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

वजन को करे कम

बढ़ता वजन कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आप अश्वगंधा के पत्ते का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां अश्वगंधा के पत्ते का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन कम (Weight loss) करने में फायदा मिलता है।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

अगर आप जोड़ों में दर्द या सूजन (Joint pain and swelling) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको अश्वगंधा के पत्तों का सेवन करना चाहिए। जी हां इसमें पाया जाने वाला एंटी इंफ्लेमेटरी गुण दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

नींद आती है अच्छी

अगर आप नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो आपको अश्वगंधा के पत्तों का सेवन करना चाहिए। जी हां इन पत्तों का सेवन करने से तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment