सेहत के लिए जौ के आटा के 6 फायदे

सेहत के लिए जौ के आटा के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सेहत के लिए जौ के आटा के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

जौ एक अनाज है, जिसका उत्पादन प्राचीन समय से किया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं जौ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। जी हां अगर आप जौ के आटे का सेवन करते हैं, तो यह स्वास्थ्य के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। जौ के आटे का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि जौ का आटा प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट के साथ कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और फोस्फोरस जैसे मिनरल्स से समृद्ध होता है। साथ ही इसमें विटामिन सी, थियामिन, राइबोफ्लेविन और नियासिन जैसे कई विटामिन भी पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं सेहत के लिए जौ के आटा के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सेहत के लिए जौ के आटा के 6 फायदे-Health Benefits Of Barley Flour In Hindi

वजन को करे कंट्रोल

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो आपको जौ के आटे से बनी रोटी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि गेहूं के आटे के मुकाबले इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो वजन को कम करने में सहायक होता है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए जौ के आटे की रोटी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) का लेवल हाई हो गया है, तो आपको गेहूं के आटे की जगह जौ के आटे का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है। ऐसे में अगर आप जौ के आटे से बनी रोटी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि जौ के आटे में विटामिन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

ब्लड शुगर करे कंट्रोल

जौ के आटे में एंटी डायबिटीक गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीज अगर अपनी डाइट में जौ के आटे को शामिल करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

शरीर रहता है एनर्जेटिक

अगर आप रोजाना जौ के आटे से बनी रोटी का सेवन करते हैं, तो इससे कमजोरी महसूस नहीं होती है। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद तत्व शरीर को एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now