नीली चाय पीने से मिलते हैं ये 6 स्वास्थ्य लाभ

नीली चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
नीली चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

आपने ग्रीन या ब्लैक टी का सेवन किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी ब्लू टी यानि नीली चाय का सेवन किया है। नीली चाय का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। क्योंकि नीली चाय औषधीय गुणों से भरपूर होती है। बता दें कि नीली चाय को अपराजिता के फूल से बनाया जाता है। नीली चाय का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है, साथ ही अन्य कई बीमारियों में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि नीली चाय एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जो आपके शरीर को कई लाभ पहुंचाता है। तो आइए जानते हैं नीली चाय पीने के क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

youtube-cover

नीली चाय पीने से मिलते हैं ये 6 स्वास्थ्य लाभ-Health Benefits Of Drinking Blue Tea In Hindi

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज (Diabetes) के मरीज हैं, तो आपको नीली चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि नीली चाय में पाया जाने वाला गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको नीली चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

अगर आप उच्च कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको नीली चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला गुण शरीर में जमे हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे दिल स्वस्थ रहता है।

आंखों को रखे स्वस्थ

अगर आप नीली चाय का सेवन करते हैं, तो यह आंखों को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि नीली चाय में पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको नीली चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि नीली चाय का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और कैलोरी तेजी से बर्न होती है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

माइग्रेन में फायदेमंद

अगर आप माइग्रेन (Migraine) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको नीली चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस चाय का सेवन करने से तनाव को कम करने में मदद मिलती है, जिससे माइग्रेन के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now