लौकी का जूस पीने से मिलते हैं ये 7 फायदे

लौकी का जूस पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
लौकी का जूस पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

लौकी की सब्जी का सेवन तो आपने किया ही होगा, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। लेकिन क्या आपने कभी लौकी के जूस का सेवन किया है। लौकी के जूस का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि लौकी का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लौकी के जूस का सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता है। क्योंकि लौकी में विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन, फाइबर और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। तो आइए जानते हैं लौकी का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

लौकी का जूस पीने से मिलते हैं ये 7 फायदे-Health Benefits Of Drinking Bottle Gourd Juice In Hindi

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको लौकी के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि लौकी का जूस फाइबर से भरपूर होता है, जो मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

लौकी का जूस पोटेशियम से भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। लौकी के जूस का नियमित सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का जोखिम कम होता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप लौकी के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

लौकी का जूस विटामिंस से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप लौकी के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए लौकी के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटी डायबिटीक गुण पाए जाते हैं, जो रक्त में ग्लूकोज को कम करने का काम करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

लौकी के जूस का सेवन त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि लौकी का जूस एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है और त्वचा को स्वस्थ रखता है।

कैंसर का जोखिम होता है कम

कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए लौकी के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि लौकी के जूस में कीमोप्रीवेंटिव प्रभाव पाया जाता है, जो कैंसर को दूर रखने का काम करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now