रात में पिएं जीरे का पानी, मिलेंगे कई लाभ

रात में पिएं जीरे का पानी, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
रात में पिएं जीरे का पानी, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

जीरे के साथ-साथ जीरे के पानी का सेवन भी सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि जीरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जीरे के पानी का सेवन वैसे तो आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन अगर आप जीरे के पानी का रात में सोने से पहले सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। रात में जीरे के पानी का सेवन करने से नींद अच्छी आती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि जीरा फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन ई जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं रात में जीरे का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रात में पिएं जीरे का पानी, मिलेंगे कई लाभ-Health Benefits Of Drinking Cumin Water At Night In Hindi

अनिद्रा में फायदेमंद

अगर आप नींद न आने यानि अनिद्रा (Insomnia) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको रात में जीरे के पानी का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद तत्व अनिद्रा की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

पाचन क्रिया में करे सुधार

अगर आप रात में सोने से पहले जीरे के पानी का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए मजबूत

अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले जीरे के पानी का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

खून की कमी करे दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी हैं, तो आपको रात को सोने से पहले जीरे के पानी का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

पीरियड्स के दर्द में फायदेमंद

अगर महिलाएं पीरियड्स (Periods) में होने वाले दर्द और ऐंठन से परेशान हैं, तो उनको रोजाना रात को सोने से पहले जीरे के पानी का सेवन करना चाहिए। जी हां इसमें मौजूद गुण दर्द और ऐंठन को दूर करने में मदद करता है।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको रोजाना रात को सोने से पहले जीरे के पानी का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications