हरे धनिया का जूस पीने से मिलते हैं ये 6 फायदे

हरे धनिया का जूस पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
हरे धनिया का जूस पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

हरे धनिया का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि धनिया की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती है। हरे धनिया का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी हरे धनिया के जूस का सेवन किया है। हरे धनिया के जूस का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। हरे धनिया के जूस का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी लाभ पहुंचता है। क्योंकि हरा धनिया प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, कैरोटीन, पोटोशियम और विटामिन सी जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो आपके शरीर को कई लाभ पहुंचाता है। तो आइए जानते हैं हरे धनिया का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

हरे धनिया का जूस पीने से मिलते हैं ये 6 फायदे-Health Benefits Of Drinking Green Coriander Juice In Hindi

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको हरे धनिया के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस जूस का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है. जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

शरीर को करे डिटॉक्स

अनहेल्दी डाइट की वजह से शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं, ऐसे में अगर आप हरे धनिया के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां इस जूस के सेवन से शरीर में जमे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको हरे धनिया के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप हरे धनिया के जूस का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप हरे धनिया के जूस का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इस जूस का सेवन करने से शरीर में जमे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा स्वस्थ और ग्लोइंग नजर आती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज (Diabetes) के मरीज हैं, तो आपको हरे धनिया के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि हरे धनिया में पाया जाने वाला एंटी डायबिटिक गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications